बिलासपुर के चुनावी मैदान में सबसे अधिक 27 उम्मीदवार, रहेगी कांटे की टक्कर

बिलासपुर के चुनावी मैदान में सबसे अधिक 27 उम्मीदवार, रहेगी कांटे की टक्कर

बिलासपुर के चुनावी मैदान में सबसे अधिक 27 उम्मीदवार, रहेगी कांटे की टक्कर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: April 5, 2019 1:19 pm IST

रायपुर: लोकसभा चुनाव 2019 के में अपनी जीत सुनिश्चित करने जहां राजनीतिक दल लगातार अपने चुनावी क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर निर्वाचन आयोग भी अपनी तैयारियों को लेकर गंभीर है। शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने मीडिया से रूबरू होकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी।

Read More: हेराल्ड हाउस खाली करने के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, आरोपियों को बड़ी राहत

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 1 करोड़ 89 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। छत्तीसगढ़ में 20 से 29 साल के मतदाताओं की संख्या 57 लाख 09 हजार 527 है। इस दौरान उन्होंने उम्मीदवारों के नामांकन की जानकारी साझा करते हुए बताया कि रायपुर लोकसभा सीट पर 26, दुर्ग से 25, बिलासपुर से 27, रायगढ़ से 14, जांजगीर चाम्पा से 18, कोरबा से 18, सरगुजा से 10 लोगों के नामांकन निर्वाचन आयोग ने मान्य किया है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"