अजय कुमार त्रिपाठी होंगे हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, राधाकृष्णन का तबादला मंजूर

अजय कुमार त्रिपाठी होंगे हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, राधाकृष्णन का तबादला मंजूर

अजय कुमार त्रिपाठी होंगे हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, राधाकृष्णन का तबादला मंजूर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: June 28, 2018 9:50 am IST

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस टीबी राधाकृष्णन के तबादले पर राष्ट्रपति की मुहर लग गई है। उनकी जगह जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी नए चीफ जस्टिस होंगे। जस्टिस राधाकृष्णन का तबादले की सिफारिश इस साल जनवरी में सुप्रीम कोर्ट के कोलेजिएम ने की थी। केंद्र सरकार ने इसे अभी मंजूरी दी है।

बता दें कि जस्टिस राधाकृष्णन को तेलंगाना व आंध्र प्रदेश के संयुक्त हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं पटना हाईकोर्ट में न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होंगे।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में