Samsung Galaxy M47 5G Launch Date: भारत में इस तारीख को लॉन्च होगा Samsung Galaxy M47 5G, 50MP कैमरा और दमदार Snapdragon प्रोसेसर के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy M47 5G Launch Date: सैमसंग ने अपनी M-सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च करने की तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन इसी महीने के अंत में लॉन्च होगा। कंपनी इसे बजट-फ्रेंडली फ्लैगशिप के तौर पर पेश करेगी जो मिड-रेंज सेगमेंट में बेहतर ऑप्शन माना जा रहा है।

Samsung Galaxy M47 5G Launch Date: भारत में इस तारीख को लॉन्च होगा Samsung Galaxy M47 5G, 50MP कैमरा और दमदार Snapdragon प्रोसेसर के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

(Samsung Galaxy M47 5G Launch Date/ Image Credit: Samsung)

Modified Date: June 23, 2026 / 05:57 pm IST
Published Date: June 23, 2026 5:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 29 जून को भारत में लॉन्च
  • 6.7-इंच 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले
  • Snapdragon प्रोसेसर और LPDDR5x RAM

नई दिल्ली: Samsung Galaxy M47 5G Launch Date: Samsung ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M47 5G की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। यह फोन भारत में 29 जून को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन और कई मुख्य फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है। यह फोन M-सीरीज का लेटेस्ट और पावरफुल मॉडल माना जा रहा है।

डिजाइन और कलर ऑप्शन

Samsung Galaxy M47 5G को दो आकर्षक कलर्स Blaze Blue और Rogue Red में लॉन्च किया जाएगा। इसका डिजाइन लेटेस्ट Galaxy A सीरीज से मिलता-जुलता है। जिसमें फ्लैट रियर पैनल और पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन का लुक प्रीमियम और मॉडर्न स्टाइल में तैयार किया गया है जो युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस फीचर्स

इस फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलेगा। साथ ही LPDDR5x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज इसे तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देने में मदद करेंगे।

कैमरा और सॉफ्टवेयर सपोर्ट

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसके अलावा 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो लेंस मिलेगा। सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है जो पंच-होल डिजाइन में मौजूद है। यह फोन One UI 8.5 पर चलेगा जो Android 16 पर आधारित होगा। कंपनी ने 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 6 OS अपग्रेड का वादा किया है।

बैटरी, चार्जिंग और अन्य फीचर्स

Samsung Galaxy M47 5G में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसमें बायपास चार्जिंग फीचर भी दिया गया है जिससे बैटरी पर कम दबाव पड़ेगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ आएगा जो 2 मीटर तक गिरने और स्क्रैच रेजिस्टेंस को सहने में सक्षम होगा। इसके साथ AI बेस्ड फीचर्स जैसे Voice Transcription भी शामिल किए गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।