Indore Gas Pipeline Blast : बिना परमिशन चल रहा था “खेल”, अचानक फटी गैस पाइपलाइन, ‘नेता जी’ की इस गलती से जा सकती थीं कई जानें

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में अवंतिका गैस पाइपलाइन में हुए जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अवैध बोरिंग के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस रिसाव हुआ और बाद में ब्लास्ट हो गया। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Indore Gas Pipeline Blast : बिना परमिशन चल रहा था “खेल”, अचानक फटी गैस पाइपलाइन, ‘नेता जी’ की इस गलती से जा सकती थीं कई जानें

Indore Gas Pipeline Blast / Image Source : AI

Modified Date: June 23, 2026 / 06:19 pm IST
Published Date: June 23, 2026 6:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विजय नगर क्षेत्र में अवंतिका गैस पाइपलाइन में जोरदार धमाका।
  • हादसे में एक महिला समेत 3 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती।
  • अवैध बोरिंग और सुरक्षा मानकों में लापरवाही को लेकर जांच शुरू।

इंदौर: Indore Gas Pipeline Blastमध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के सुमन नगर जैन मंदिर के पास अवंतिका गैस पाइपलाइन में एक बड़ा ब्लास्ट हो गया। इस अचानक हुए जोरदार धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल निर्मित हो गया। इस हादसे में एक महिला और दो पुरुषों सहित कुल 3 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अवैध बोरिंग के कारण हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर अवैध रूप से बोरिंग का काम किया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी बोरिंग की खुदाई के दौरान जमीन के नीचे से गुजर रही अवंतिका गैस की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। Illegal Boring Accident, पाइपलाइन कटने के बाद तेजी से गैस का रिसाव शुरू हुआ और कुछ ही देर में वहां एक जोरदार धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आने से 3 लोग झुलस गए।

पार्षद की भूमिका पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बोरिंग क्षेत्रीय पार्षद द्वारा कराई जा रही थी। बिना उचित अनुमति और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखे रिहायशी इलाके में मुख्य गैस पाइपलाइन के पास बोरिंग कराने को लेकर अब स्थानीय पार्षद की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।Indore Gas Leak Blast हादसे की सूचना मिलते ही विजय नगर थाना पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे। सबसे पहले गैस सप्लाई को बंद करवाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। पुलिस और जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अवैध बोरिंग और सुरक्षा में हुई इस बड़ी चूक को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.