CG Lockdown : छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों में 5 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, फल, सब्जी, किराना सामान की होगी होम डिलीवरी, आदेश जारी

CG Lockdown : छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों में 5 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, फल, सब्जी, किराना सामान की होगी होम डिलीवरी, आदेश जारी

CG Lockdown : छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों में 5 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, फल, सब्जी, किराना सामान की होगी होम डिलीवरी, आदेश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: April 24, 2021 8:00 am IST

जशपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और रायपुर जिले के बाद अब जशपुर जिले में भी 5 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया हैं। जशपुर जिले के कलेक्टर महादेव कावरे ने इसके आदेश जारी कर दिए है, इस दौरान फल, सब्जी, किराना सामान की होम डिलीवरी की छूट होगी।

ये भी पढ़ेंः CG Lockdown : रायपुर में 5 मई तक बढ़ेगा लाॅकडाउन, प्…

रायपुर में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाया गया है। प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चैबे ने इसकी पुष्टि की है। मंत्री ने कहा कि कलेक्टर जल्द ही आदेश जारी करेंगे, इसके अलावा कलेक्टर लॉकडाउन की गाइडलाइन भी जारी करेंगे। मंत्री चौबे ने बताया कि कलेक्टर कुछ देर बाद व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद आदेश जारी किया जाएगा।

Read More News: मृतक के आंख और कानों से निकल रहा था खून, कोरोना मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

सूरजपूर में भी 5 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

सूरजपूर जिले से इसकी शुरूआत हो गई है। सूरजपुर कलेक्टर ने 5 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी किया है। हालांकि लॉकडाउन में थोड़ी राहत दी है। जिला प्रशासन ने स्ट्रीट वेंडर द्वारा सब्जीए फलए किराना समान बेचने की छूट दी है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने लॉकडाउन का नया आदेश जारी किया है।

Read More News: कोरोना से मौत के बाद मृतक की लाश सड़क पर फेंककर हुए फरार, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा

Read More News:  भगवान भरोसे राजधानी रायपुर के अस्पताल! कैसे है अस्पतालों में इंतजाम…कितनी मुफीद है व्यवस्था? 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com