दो बच्चों को HIV ब्लड चढ़ाने का मामला, राष्ट्रीय बाल आयोग की टीम ने अफसरों से की पूछताछ

दो बच्चों को HIV ब्लड चढ़ाने का मामला, राष्ट्रीय बाल आयोग की टीम ने अफसरों से की पूछताछ

दो बच्चों को HIV ब्लड चढ़ाने का मामला, राष्ट्रीय बाल आयोग की टीम ने अफसरों से की पूछताछ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: May 15, 2018 9:30 am IST

भिलाई, दुर्ग। राष्ट्रीय बाल आयोग की टीम ने सेक्टर नाइन अस्पताल में दो बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव ब्लड चढ़ाने के मामले को गंभीरता से लिया है। मंगलवार को टीम ने अस्पताल के अधिकारियों से पूछताछ की। आपको बतादें सेक्टर नाइन अस्पताल के ब्लड बैंक में बड़ी लापरवाही बरती गई थी।

ये भी पढ़े- राहुल के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारी,आउटडोर स्टेडियम में बनेगा हेलीपैड, SPG ने संभाली कमान

ये भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव नतीजों के बाद जोगी का सियासी दांव- इशारों-इशारों में गठबंधन के संकेत, पढ़िए खबर

यहां गलत तरीके से दो बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव का ब्लड चढ़ा दिया गया था। जिसके बाद ब्लड बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। राष्ट्रीय बाल आयोग की टीम इस सिलसिले में आज भिलाई स्टील प्लांट के सीईओ और कलेक्टर से भी मुलाकात करने वाली है। 

ये भी पढ़ें- कर्नाटक नतीजे Live, भाजपा 106 सीटों पर आगे, कांग्रेस 73 पर, जेडीएस की बढ़त 41 सीटों पर

इस केस के बाद सेक्टर 9 हॉस्पिटल के ब्लड बैंक के नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गई थी जिसके कारण 28 अप्रैल को ब्लड बैक बंद कर दिया था। वहीं इस मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने शासन को आदेश दिया था कि इस संबंध में 15 दिन में फैसला लें।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में