नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, पांच किलो का आईईडी बरामद
नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, पांच किलो का आईईडी बरामद
कोंडागांव। एक ओर बस्तर के कोंडागांव समेत 18 विधानसभा में चुनाव को लेकर तैयारी चल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ इन विधानसभा क्षेत्रों में नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए वारदात कर रहे हैं। इसी कड़ी में कोंडागांव के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र से नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए 5 किलो का आईईडी बम बरामद किया गया है।
कोंडागांव जिला के पुलिस अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि, जिले के विश्रामपुरी थाना से लगभग 15 किमी दूर कोसमी-दूधावा रोड में ग्राम चनाभर्री में पास 30 अक्टूबर को कुछ ग्रामीणों ने संदिग्ध हरकत देकखी। इसके बाद इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें : ओपन स्कूल, हायर सेकेंडरी अवसर परीक्षा के नतीजे घोषित, 42.44 फीसदी रहा रिजल्ट
सूचना पर विश्रामपुरी थाना पुलिस और बीडीएस दल ने रपटा से 5 किलो का आईईडी बरामद किया। नक्सली इसके जरिए विस्फोट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करना चाहते थे। लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षा बलों ने इस साजिश को नाकाम कर दिया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


