संविलियन की घोषणा पर शिक्षाकर्मियों ने जताई खुशी, ये कहा

संविलियन की घोषणा पर शिक्षाकर्मियों ने जताई खुशी, ये कहा

संविलियन की घोषणा पर शिक्षाकर्मियों ने जताई खुशी, ये कहा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: June 10, 2018 12:16 pm IST

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के शिक्षाकर्मियों के संविलियन की घोषणा पर शिक्षाकर्मियों ने खुशी जताई है। शिक्षक पं नगरीय निकाय मोर्चा के प्रांतीय संचालक विरेन्द्र दुबे ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। दुबे ने कहा कि समस्त आंदोलनरत शिक्षाकर्मी साथियों के, हमारे सपनों को मूर्त करने का प्रयास शुरु हुआ है।

उन्होंने इसके लिए अपने सभी संघर्षशील साथियों को बधाई देते हुए मांग की कि मुख्यमंत्री बिना वर्ष बंधन किए और वेतन विसंगति दूर करते हुए समस्त शिक्षाकर्मियों के संविलियन का आदेश करें

यह भी पढ़ें :  सरकार ने किया बदलाव, बिना यूपीएससी परीक्षा के बन सकेंगे अफसर, जानिए कैसे

संविलियन की प्रारंभिक घोषणा पर शालेय शिक्षाकर्मी संघ के प्रांताध्यक्ष और शिक्षक ननि मोर्चा के प्रांतीय संचालक विरेन्द्र दुबे, धर्मेश शर्मा, डॉ सांत्वना ठाकुर, चन्द्रशेखर तिवारी सुनील सिंह, जितेन्द्र शर्मा, विष्णु शर्मा, यादवेन्द्र दुबे, विवेक शर्मा, सन्तोष शुक्ला, जोगेन्द्र यादव, सत्येन्द्र सिंह, शिवेंद्र चंद्रवंशी, सीपी तिवारी, प्रहलाद जैन, कैलाश रामटेके, हिमन कोर्राम, ओमप्रकाश खैरवार, भोजराम पटेल, राजेश शर्मा, बुशरा परवीन, गजराज सिंह, जितेंद्र गजेंद्र, दीपिका झा, अतुल अवस्थी, अजय वर्मा, पवन दुबे, राजेश पाल, अमित, घनश्याम पटेल, दीपक वेताल आदि समस्त ब्लॉक, जिला व प्रांतीय पदाधिकारियों ने खुशी जताई है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में