8 वर्ष से कम के संविलियन और अन्य मांगों को लेकर ननि शिक्षक संघ प्रांतीय बैठक में बनाएगा रणनीति

8 वर्ष से कम के संविलियन और अन्य मांगों को लेकर ननि शिक्षक संघ प्रांतीय बैठक में बनाएगा रणनीति

8 वर्ष से कम के संविलियन और अन्य मांगों को लेकर ननि शिक्षक संघ प्रांतीय बैठक में बनाएगा रणनीति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: August 4, 2018 2:13 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ ने क्रमोन्नति, वेतन विसंगति व 08 वर्ष से कम के संविलियन की मांग करते हुए अब इसके लिए रणनीति बनाने की बात कही है। संघ के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि अगली प्रांतीय बैठक में इसे लेकर रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन सारी मांगों को मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को अवगत कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संघ ने शिक्षाकर्मियों के संविलियन की लड़ाई लड़ी लेकिन निश्चित ही हमारी लड़ाई अभी बाकी है। शर्मा ने कहा कि क्रमोन्नति, 8 वर्ष से कम सेवा अवधि वाले हमारे साथी अभी भी संविलियन से वंचित है, वर्ग 3 के साथियों की वेतन विसंगति बरकरार है।

यह भी पढ़ें : कर्मचारियों को रमन की सौगात, मिलेगा सातवें वेतनमान का एरियर्स, देखिए वीडियो

उन्होंने कहा कि क्रमोन्नति के साथ वेतन निर्धारण, वर्ग तीन की वेतन विसंगति दूर करते हुए समानुपातिक/समकक्ष वेतनमान, 8 वर्ष से कम सेवा अवधि वाले शिक्षाकर्मियों का संविलियन, संविलियन उपरांत शासकीय शिक्षकों का प्रचलित पदनाम एवं उसी के अनुसार अधिकार पाना, समयमान एवं पदोन्नति, प्रधान पाठक व प्राचार्य के पद पर पदोन्नति, अनुकम्पा नियुक्ति, स्थानांतरण नीति, अगला संविलियन जुलाई 2019 के बजाय जनवरी 2019 में ही करने जैसी मांगों को पूरा कराने प्रांतीय बैठक में निर्णय लेकर रणनीति का खुलासा किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पंचायत ननि शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक, प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान, प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक दुबे ने ने कहा कि छत्तीसगढ़ पंचायत ननि शिक्षक संघ 5093 की शीघ्र प्रांतीय बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में