Bareilly Fake IAS Officer: ‘मेरी पत्नी IAS है…’ महिला से शादी के बाद काफी खुश था दूल्हा, फिर सामने आई ऐसी सच्चाई कि उड़ गए होश, जानें क्या है पूरा मामला

Bareilly Fake IAS Officer: 'मेरी पत्नी IAS है...' महिला से शादी के बाद काफी खुश था दूल्हा, फिर सामने आई ऐसी सच्चाई कि उड़ गए होश, जानें क्या है पूरा मामला

Bareilly Fake IAS Officer: ‘मेरी पत्नी IAS है…’ महिला से शादी के बाद काफी खुश था दूल्हा, फिर सामने आई ऐसी सच्चाई कि उड़ गए होश, जानें क्या है पूरा मामला

Bareilly Fake IAS Officer | Photo Credit: AI

Modified Date: July 15, 2026 / 10:59 am IST
Published Date: July 15, 2026 10:58 am IST
HIGHLIGHTS
  • शादी से पहले महिला ने खुद को IAS बताया
  • फिर 40 लाख रुपये की मांग
  • पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने कबूला जूर्म

बरेली: Bareilly Fake IAS Officer बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में उससे 40 लाख रुपये की मांग करने वाली महिला (Fake IAS Bride) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि साधना नाम की आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

Bareilly Fake IAS Officer पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अंशिका वर्मा ने कहा कि पचोमी गांव के निवासी अभिषेक की शिकायत पर फरीदपुर थाने में साधना, उनके पिता नरेंद्र पाल सिंह, भाई सूर्य प्रताप और मामा राजेंद्र सिंह, जो पड़ोसी जिले बदायूं के बिल्सी क्षेत्र के सतेती गांव के निवासी हैं, के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

शिकायत के अनुसार, साधना और उसके परिवार ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर फर्जी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर साधना को आईएएस अधिकारी के रूप में पेश किया और अभिषेक को धोखा दिया। उसके दावों पर विश्वास कर अभिषेक ने उससे शादी कर ली। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि शादी (Fake IAS Marriage) के बाद साधना का व्यवहार बदल गया और उसने कथित तौर पर उसका गला घोंटने का प्रयास किया, उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

वर्मा ने कहा कि साधना को तलाशी अभियान के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान, साधना ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने अभिषेक और उसके परिवार का विश्वास हासिल करने के लिए खुद को आईएएस अधिकारी के रूप में चित्रित करते हुए ‘फेसबुक’ पर फर्जी तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए थे। एसपी ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर यह भी कबूल किया कि उसने अपने पति को धमकी देकर उससे 40 लाख रुपये की मांग की थी और अपने स्वामित्व वाले भूखंड पर एक अस्पताल के निर्माण के लिए उसे अपनी 20 बीघे की कृषि भूमि बेचने के लिए कहा था।

अधिकारी के अनुसार, साधना ने पुलिस को बताया कि वह बीएससी स्नातक है और सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी कर रही है, जबकि उसके पिता एक किसान हैं। वर्मा ने कहा कि उसने यह भी स्वीकार किया कि घरेलू विवाद के दौरान उसने अपने पति पर हमला किया था। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।