शिक्षाकर्मियों को अब हर महीने 5 तारीख को मिलेगा वेतन, 11 सौ 24 करोड़ का बजट

शिक्षाकर्मियों को अब हर महीने 5 तारीख को मिलेगा वेतन, 11 सौ 24 करोड़ का बजट

शिक्षाकर्मियों को अब हर महीने 5 तारीख को मिलेगा वेतन, 11 सौ 24 करोड़ का बजट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: April 17, 2018 4:11 am IST

रायपुर। संविलियन सहित कई मांगों को लेकर बकाया वेतन की बाट जो रहे शिक्षाकर्मियों को सरकार ने थोड़ी राहत दी है। शासन ने शिक्षाकर्मियों के वेतन के लिए 1124 करोड़ रुपए का फंड जारी किया है। ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक और मिडिल स्कूल में पोस्टेड शिक्षाकर्मियों के वेतन भुगतान के लिए ये फंड जारी किया गया है। इसके साथ ही शिक्षाकर्मियों को अब हर माह के 5 तारीख को वेतन भुगतान किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- राहुल दौरे पर जनता कांग्रेस-बीजेपी का निशाना, जूनियर जोगी की चुनौती- साइंस कॉलेज में सभा करें

ये भी पढ़ें-युवाओं को साधने की कोशिश में बीजेपी, 10 लाख युवाओं को जोड़ने का टारगेट

शासन ने निर्देशित किया है कि आवंटित राशि का इस्तेमाल सिर्फ शिक्षाकर्मियों के वेतन भुगतान के लिए किया जाएगा। ना की किसी प्रकार के एरियर्स देने में इसका उपयोग होगा। 

ये भी पढ़ें- 17 को फिर भाजपा कोर कमेटी की बैठक, अहम फैसलों पर मुहर संभव 

सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान एवं नगरीय निकायों के शिक्षाकर्मी जारी आवंटन का लाभ नहीं ले सकेंगे। इन निकायों शिक्षाकर्मियों के लिए अलग से फंड जारी किया जाएगा। 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में