25 जजों की चयन सूची जारी, इंटरव्यू के आखिरी दिन ही नतीजे
25 जजों की चयन सूची जारी, इंटरव्यू के आखिरी दिन ही नतीजे
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 25 सिविल जजों की चयन सूची जारी कर दी है। पिछले साल 19 अप्रैल को जजों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसके दो महीने बाद 25 जून 2017 को इसकी आनलाइन परीक्षा हुई। जिसमें कुल 272 छात्र चयनित हुए। इस साल 11 फरवरी को मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें 83 छात्रों का चयन किया गया। 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक इंटरव्यू लिया गया। फिर उसी शाम रिजल्ट जारी कर दिया गया। देखिए सूची-




वेब डेस्क, IBC24

Facebook


