महुआ बीनने वाली बस्तरिया खिलाडी मिलेंगी प्रधानमंत्री से

महुआ बीनने वाली बस्तरिया खिलाडी मिलेंगी प्रधानमंत्री से

महुआ बीनने वाली बस्तरिया खिलाडी मिलेंगी प्रधानमंत्री से
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: April 11, 2018 10:20 am IST

बीजापुर ।छत्तीसगढ़ के सुदूर इलाके बस्तर की बेटियों ने आज ऐसा कुछ कर दिखाया है। जिसके चलते सिर्फ प्रदेश ही नहीं पूरा देश उन पर गर्व करने लगा है। जी हाँ बस्तर की ये दोनों बेटियां अरुणा पूनेम और सुनीता हेमला अब  फिलीपींस में होने वाले  एशियन सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

 छत्तीसगढ़ के  बस्तर इलाके के गांव गंगालुर की रहने वाली ये दोनों सॉफ्टबॉल चैम्पियन लड़कियां  एक समय अपने जीवन यापन करने के लिए गांव के जंगल  में तेंदूपत्ता और महुआ चुना करती थीं।और इनकी उपलब्धि को देखते हुए आगामी 14 अप्रैल को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजापुर आगमन पर दोनों बेटियों से खास मुलाकात करेंगे।

सुनीता हेमला के जीवन की भी कहानी अरुणा के जीवन की तरह है लेकिन जहां चाह होती है वहाँ राह निकल ही जाती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया इस बच्ची ने जिसके लिए सबसे मजबूत रास्ता बन कर आया बीजापुर खेल अकादमी सॉफ्टबॉल खेलकर दो पदक जीतने वाली सुनीता अब राष्ट्रीय टीम में पहुंच चुकि है.

ये भी पढ़े –सुरक्षाकर्मियों को हटाए जाने पर राबड़ी का सवाल – किसके इशारे पर हुआ ?

आपको बता दे कि जिस बीजापुर खेल अकादमी से ये बच्चियां आज खेल कर देश को गौरान्वित कर रही हैं उस अकादमी की शुरुआत हुए भी अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं।  तीरंदाजी, जूडो, कराटे, तैराकी, सॉफ्टबॉल, वालीबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल और बैडमिंटन समेत दस खेलों में फिलहाल 270 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 46 खिलाडि़यों ने राज्य स्तर पर और 24 ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 48 पदक बटोरे हैं, जिनमें 10 गोल्ड मैडल हैं। अपने बीजापुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री इस अकादमी की शानदार उपलब्धियों पर बनी प्रोमो फिल्म का भी अवलोकन करेंगे।

web team IBC24

 


लेखक के बारे में