शिक्षक की घिनौनी करतूत, मासूम बच्चियों को गलत ढंग से छूता था शैतान

शिक्षक की घिनौनी करतूत, मासूम बच्चियों को गलत ढंग से छूता था शैतान

शिक्षक की घिनौनी करतूत, मासूम बच्चियों को गलत ढंग से छूता था शैतान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: March 1, 2018 7:21 am IST

जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के एक सरकारी मिडिल स्कूल के एक शिक्षक की घिनौनी करतूत ने गुरु शिष्य की मर्यादा को तार-तार कर दिया. शिक्षक त्रिभुवन पपिंदे पर आरोप है कि वो मासूम बच्चियों को गलत तरीके से छूता है. हद तो तब हो गयी जब कलयुगी शिक्षक क्लासरूम में मासूमों की आबरू से खिलवाड़ करता रहा. उसकी इस हरकत से विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा की इन बच्चियों की मानसिक हालत भी खराब हो रही है.

ये भी पढ़ें- छात्रा से रेप की नाकाम कोशिश के बाद हत्या, आंख भी निकाल ले गया दरिंदा

  

बताया जा रहा है कि गुजरे कई सालों से यही सिलसिला चल रहा है. यहां की शिक्षिकाओं और हेडमास्टर तक ने त्रिभुवन पपिंदे को छात्राओं की शिकायत पर कई बार डांट लगायी लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया.

  

ये भी पढ़ें- भूपेश बघेल को ट्वीटर पर टिप्पणी करने वाली लड़की को कांग्रेस ने भाजपा समर्थक बताया

पपिंदे कि करतूतों की शिकायत एक महिला शिक्षिका ने कुनकुरी बीईओ को कर दी. बीईओ ने शिकायत की जांच की तो बच्चियों ने जांच टीम को शिक्षक की दरिंदगी बताई. इसके बाद बीईओ ने जांच रिपोर्ट सीईओ जिला पंचायत को भेजी और आखिरकार कलयुगी टीचर को सस्पेंड कर दिया गया.

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में