रेत माफियाओं ने दिनदहाड़े दागी गोलियां

रेत माफियाओं ने दिनदहाड़े दागी गोलियां

रेत माफियाओं ने दिनदहाड़े दागी गोलियां
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: June 20, 2018 2:05 pm IST

छतरपुर।  जिले के गोयरा थाना अंतर्गत रामपुर घाट में यूपी और एमपी के रेत माफियाओं द्वारा आमने सामने ही दिनदहाड़े ताबड़तोड़ सैकड़ों राउण्ड फायरिंग की गई जिसमें चंदला विधायक आरडी प्रजापति के पूर्व प्रतिनिधि को गोली लग गयी जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

ये भी पढ़े –ऐसी दीवानी देखिए उज्जैन एसपी की, पंजाब से मिलने पहुंची युवती… जानिए पूरा माजरा

 

मामला गोयरा थाना अंतर्गत केन नदी के रामपुर घाट का है जहां उत्तर प्रदेश की रेत माफियाओं के द्वारा अवैध रेत का उत्खनन किया जाता है वही मध्यप्रदेश शासन की नीति के अनुसार करेला ग्राम पंचायत की खदान स्वीकृत हुई थी जिसके सीमांकन के लिए स्थानीय नायब तहसीलदार खनिज टीम और स्थानीय लोग गए हुए थे और इसी बात को लेकर यूपी रेत माफियाओं और एमपी के माफियाओ में विवाद हो गया और दोनों पक्षो में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु हो गयी, मौके पर भगदड़ मच गई और इसी बीच भाजपा विधायक चंदला के पूर्व प्रतिनिधि रुद्रप्रताप पटेल को पैर में गोली लग गई और वहां भगदड़ मच गई ,इतना ही नहीं यूपी के रेत माफिया रामपुर घाट गांव की सीमा तक चढ़ आये और लगभग 1 घंटे तक सैकड़ों राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई गयी।

ये भी पढ़े –किसान पुत्र ने फेसबुक पर दी आत्महत्या की धमकी,प्रशासन ने आधे घंटे में किया सारा भुगतान

 

इतना ही नहीं  सीमांकन कार्यवाही करवाने गए लोगों की चार  गाड़ियां भी यूपी के रेतमाफ़ियाओं ने चकनाचूर कर डाली, दिनदहाड़े अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल ओ गया ग्रामीण जान बचाकर कुछ गांव के बाहर भागे तो कुछ अपने घरों में दुबक गए, घटना के लगभग 2 घंटे बाद कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और फिलहाल उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की पुलिस घटनास्थल पर जांच में जुट गई है वही गांव के घरों की दीवारों पर गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं गोलियों के छर्रे भी गांव में कई जगह खड़े हैं सारागांव दिनदहाड़े हुई इस अप्रत्याशित घटना से बुरी तरह दहशत में हैं वहीं घायल का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

वेब डेस्क IBC24

 

 


लेखक के बारे में