Mandla News: गणेश पंडाल में चार युवकों की मौत पर दुखी हुए सीएम मोहन, 4-4 लाख आर्थिक सहायता का किया ऐलान

Mandla News: गणेश पंडाल में चार युवकों की मौत पर दुखी हुए सीएम मोहन, 4-4 लाख आर्थिक सहायता का किया ऐलान

Mandla News: गणेश पंडाल में चार युवकों की मौत पर दुखी हुए सीएम मोहन, 4-4 लाख आर्थिक सहायता का किया ऐलान

Mandla News: गणेश पंडाल में चार युवकों की मौत पर दुखी हुए सीएम मोहन, 4-4 लाख आर्थिक सहायता का किया ऐलान /image: Social Media

Modified Date: September 26, 2026 / 01:33 pm IST
Published Date: September 26, 2026 1:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मंडला गणेश पंडाल हादसे में 4 युवकों की मौत
  • CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  • मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता

मंडला। Mandla News: मध्यप्रदेश के मंडला में गणेश विसर्जन के बाद बड़ा हादसा हो गया, यहां नैनपुर के हीरापुर गांव में कल शुक्रवार को उत्साह के साथ बप्पा को विदाई दी गई। वहीं गणपति के विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे 4 युवकों की करंट (Electric shock) के तेज झटकों से जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और विरेन्द्र भांवरे (24) मौत हो गई, जबकि 3 घायल बताए जा रहे है। वहीं इस घटना पर सीएम डॉ मोहन यादव ने दुःख जताया है और मुआवजे का ऐलान किया है।

4-4 लाख आर्थिक सहायता का ऐलान

मंडला जिले के हीरापुर गांव में गणेश पंडाल में हुए हादसे में चार युवकों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। दिवंगतों को विनम्र श्रद्धांजलि। दुःख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। ॐ शांति!!

 

कैसे हुआ हादसा?

Mandla Ganesh Pandal Accident मिली जानकारी के अनुसार, गणेश विसर्जन करके आने के बाद पंडाल में 7-8 लड़के सो रह थे, तभी सुबह करीब 5:30 बजे ये हादसा हुआ। मृतकों की पहचान जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और विरेन्द्र भांवरे (24) के रूप में हुई है। घायल प्रियांशु को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य का नैनपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Mandla News इस घटना के बाद पूरा गांव गम में डूबा हुआ है, हर किसी की आंखें नम हो गई है। वहीं परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.