Telangana Ganesh Visarjan Accident: गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सब-इंस्पेक्टर समेत 13 लोगों की मौत…मचा हड़कंप

Telangana Ganesh Visarjan Accident: गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सब-इंस्पेक्टर समेत 13 लोगों की मौत...मचा हड़कंप

Telangana Ganesh Visarjan Accident: गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सब-इंस्पेक्टर समेत 13 लोगों की मौत…मचा हड़कंप

Telangana Ganesh Visarjan Accident: गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सब-इंस्पेक्टर समेत 13 लोगों की मौत...मचा हड़कंप /image: AI Generated

Modified Date: September 26, 2026 / 02:08 pm IST
Published Date: September 26, 2026 1:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान 13 की मौत
  • 26 लोग घायल, मृतकों में सब-इंस्पेक्टर भी शामिल
  • तेलंगाना DGP ने दी घटना की जानकारी

 हैदराबाद। Telangana Ganesh Visarjan Accident: तेलंगाना से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां गणेश विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर भी शामिल है।

तेलंगाना पुलिस महानिदेशक (DGP) सी.वी. आनंद ने DGP ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तेलंगाना में गणेश प्रतिमा विसर्जन से जुड़ी घटनाओं में एक सब-इंस्पेक्टर समेत 13 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। DGP ने कहा कि ये मौतें और घायल होने की घटनाएं राज्य भर में 10 दिनों तक चले गणेश उत्सव के दौरान हुईं।

DGP CV आनंद ने कोठागुडेम के SI वेंकन्ना की मौत पर गहरा दुख जताया, जो विसर्जन ड्यूटी के लिए हैदराबाद आए थे। उन्होंने पटनचेरु (साइबराबाद) में छह लोगों की मौत को बेहद दुखद बताया, जबकि खैरताबाद में एक व्यक्ति की मौत हुई और निर्मल में एक अन्य व्यक्ति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। घायल हुए 26 लोगों में से 17 लोग मलकाजगिरी कमिश्नरेट इलाके से थे। कुछ मौतों की वजह DJ का तेज़ शोर भी रहा।

1.24 लाख गणेश प्रतिमाएं की गई थीं स्थापित

Telangana Ganesh Visarjan Accident आनंद ने बताया कि तेलंगाना में सार्वजनिक स्थानों पर कुल 1.24 लाख गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य भर में घरों, गेटेड कम्युनिटी और अपार्टमेंट में 3.5 लाख से 4 लाख और प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं और उनका भी विसर्जन किया गया।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.