छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के चेयरमैन को परीक्षा के बीच मिला डेपुटेशन

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के चेयरमैन को परीक्षा के बीच मिला डेपुटेशन

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के चेयरमैन को परीक्षा के बीच मिला डेपुटेशन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: March 8, 2018 1:02 pm IST

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा शुरू हुए अभी दो दिन ही हुए है और इस बीच चेयरमैन एवं सिकरेट्री स्कूल एजुकेशन विकास शील का डेपुटेशन  हो गया है।उन्हें भारत सरकार में ज्वाइंट सिकरेट्री हेल्थ बना दिया गया है।

 अब भरे एग्जाम के बीच उन्हें कैसे भेजा जाये इसे लेकर असमंजस  भारत सरकार ने उनकी पोस्टिंग का आर्डर भी कल भेज दिया। लेकिन, यहां दिक्कत ये आ रही है कि  दसवीं, बारहवीं बोर्ड की परीक्षा पांच मार्च से चालू हो गया है। माशिमं का सबसे अहम काम होता है, परीक्षा लेना और उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराकर समय पर रिजल्ट निकालना। ऐसे समय पर बोर्ड के चेयरमैन को रिलीव कैसे किया जाए, सरकार भी उलझन में पड़ गई है। चुनावी बरस है। कहीं कोई गड़बड़झाला हो गया तो उसका ठीकरा सरकार पर फूटेगा सरकार ने ठीक परीक्षा के समय चेयरमैन को रिलीव कर दिया। विपक्ष भी इसे इश्यू बनाएगा।

ये भी पढ़े – महिला दिवस पर भी भूपेश ने चलाया रमन पर तीर 

 

सरकार के सामने सबसे बड़ा असमंजस यह है कि परीक्षा के समय किसे माशिमं का चेयरमैन बनाया जाए। नए आदमी को बोर्ड को समझने में वक्त लग जाएगा, तब तक परीक्षाएं खतम हो जाएंगी। परीक्षाओं के बीच जोखिम लेकर सरकार अगर विकास शील को रिलीव करती है तो उनकी जगह पर केडीपी राव, रेणु पिल्ले और गौरव द्विवेदी में से किसी को मौका मिल सकता है।

 

 

 

वेब टीम IBC24

 


लेखक के बारे में