CG Mein Baarish Ka Alert : छत्तीसगढ़ में फिर लौटेगा झमाझम मानसून! 24 घंटे में इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान सरगुजा, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रायपुर में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

CG Mein Baarish Ka Alert : छत्तीसगढ़ में फिर लौटेगा झमाझम मानसून! 24 घंटे में इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी
Modified Date: August 3, 2026 / 07:18 pm IST
Published Date: August 3, 2026 7:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अगले 24 घंटे में सरगुजा, बिलासपुर और बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना।
  • रायपुर में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार।
  • मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी और अलर्ट जारी किया है।

इन तीन ज़िलों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के सरगुजा, बिलासपुर और बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में मूसलाधार और भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर और आसपास के मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है।

आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह

रायपुर में गर्जना और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार जताए गए हैं। लगातार हो रही बरसात और अलर्ट को देखते हुए नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी और कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। भारी बारिश और अंधड़ की संभावना को देखते हुए आम नागरिकों को भी सतर्क रहने और अनावश्यक यात्राओं से बचने की सलाह दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.