IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 Live: ‘प्रधानमंत्री मोदी ने DBT लाकर किया चमत्कार’.. इस विषय को लेकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कहा- अब हमारी बहनें खुश है

IBC24 के 'स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनधन योजना और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम किया, उसका विरोध हुआ, लेकिन आज उसी का फायदा देश के करोड़ों लोगों को मिल रहा है।

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 Live:  ‘प्रधानमंत्री मोदी ने DBT लाकर किया चमत्कार’.. इस विषय को लेकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कहा- अब हमारी बहनें खुश है
Modified Date: August 3, 2026 / 08:00 pm IST
Published Date: August 3, 2026 7:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • IBC24 के स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में CM का बड़ा बयान।
  • जनधन और DBT को बताया मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि।
  • पूर्व मनमोहन सरकार पर हितग्राहियों तक पैसा न पहुंचाने को लेकर सवाल।

भोपाल : IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 Live:  मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की प्रतिभावान बेटियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से IBC24 के प्रतिष्ठित कार्यक्रम ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ का भव्य आगाज हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर की टॉपर छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। IBC24 के एडिटर-इन-चीफ रवि कांत मित्तल ने सीएम डॉ. मोहन यादव से राज्य के विकास और समसामयिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण सवाल किए, जिनका मुख्यमंत्री ने बेबाकी से जवाब दिया और छात्रों का मार्गदर्शन किया।

मनमोहन सिंह पर सीएम डॉ. मोहन यादव का तंज

कार्यक्रम के दौरान चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार की जनधन योजना और Direct Benefit Transfer (DBT) का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर निशाना साधा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे, लेकिन जब उनसे पूछा जाता था कि हितग्राहियों के हक का पैसा उन तक सीधे कैसे पहुंचे, तो उनके पास इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं होता था। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीरो बैलेंस पर जनधन खाते खोलने की शुरुआत की, तो इसका सबसे ज्यादा विरोध किया गया।

चायवाले की चमत्कार का ही नतीजा

उस समय कहा गया कि एक अकाउंट को मेंटेन करने में 27 रुपये का खर्च आता है और मोदी जी गलत कदम उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है कि लोगों को उनके हक की राशि सीधे DBT के जरिए मिल रही है। यह चायवाले की चमत्कार का ही नतीजा है। उन्होंने आगे कहा कि डिग्रियों से परे, अगर जनता तक उनका अधिकार पहुंचाना था, तो पहले ऐसा क्यों नहीं किया गया? IBC24 का ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप’ आयोजन न केवल मेधावी छात्रों के सपनों को पंख लगाने का काम कर रहा है, बल्कि समाज में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.