छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के शिक्षाकर्मी संयुंक्त मोर्चा बनाकर करेंगे हड़ताल

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के शिक्षाकर्मी संयुंक्त मोर्चा बनाकर करेंगे हड़ताल

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के शिक्षाकर्मी संयुंक्त मोर्चा बनाकर करेंगे हड़ताल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: January 3, 2018 6:57 am IST

 

छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मियों की मजबूती को देखते हुए अब मध्यप्रदेश शिक्षाकर्मियों  भी संविलियन की लड़ाई छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मियों के साथ मिलकर लड़ेंगे   मध्यप्रदेश के नरसिंगपुर में अध्यापक संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के तत्वाधान में इस बात पर राय बनी है कि शिक्षाकर्मियों के संविलियन के मुद्दे पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मी संगठन एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे। जिसके तहत एक संयुक्त संघ बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।   

ये भी पढ़े – रामलला के भजन पर झूमे मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

नरसिंगपुर में अध्यापक संघर्ष मोर्चा के कार्यक्रम में आमंत्रित छत्तीसगढ़ शिक्षक पंचायत संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय संचालक वीरेंद्र दुबे ने कहा है कि शिक्षाकर्मी व्यवस्था एवँ शिक्षा व्यवस्था में विसंगति का जन्म 1998 से ही अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से हुआ, दोनों प्रदेश में अध्यापक एवँ शिक्षको की समस्या लगभग समान है, दोनों ही प्रदेश में वेतन एवँ सेवा शर्तों में विसंगतियां है जिसे देखते हुए अब संयुक्त रूप से अपनी समस्या रखने की जरुरत है। इस बैठक में दोनों ही प्रदेश के संगठनों ने फैसला लिया है कि आगामी समय मे दोनों प्रदेश के अध्यापक एवँ शिक्षक संयुंक्त मोर्चा बनाकर एकजुटता के साथ शासन के खिलाफ अन्दोलन करेंगे।


लेखक के बारे में