रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 2 जुलाई से शुरु होगा। सत्र की अवधि 2 जुलाई से 6 जुलाई तक होगी। इस दौरान 5 बैठकें होंगी।
विधानसभा का यह सत्र सरकार के वर्तमान कार्यकाल की आखिरी बैठक होगी। सत्र की विस्तृत अधिसूचना आज शाम तक जारी हो सकती है।
चूंकि इस वर्ष के आखिर में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसे देखते हुए माना जा रहा है कि कई मुद्दों को विपक्ष सदन में उठा सकता है।
वेब डेस्क, IBC24