Raipur Matru-Shishu Hospital Viral Video: रायपुर के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही.. सुरक्षा गार्ड लगा रहा था गर्भवती महिलाओं को ड्रिप, अब डैमेज कंट्रोल शुरू

Ads

रायपुर के कालीबाड़ी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं। वायरल वीडियो में एक सुरक्षा गार्ड गर्भवती महिलाओं को ड्रिप लगाते और कैनुला से जुड़ी प्रक्रिया करते नजर आ रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की तैयारी की है।

  •  
  • Publish Date - September 27, 2026 / 12:03 AM IST,
    Updated On - September 27, 2026 / 12:12 AM IST

Raipur Matru-Shishu Hospital Viral Video || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • सुरक्षा गार्ड के ड्रिप लगाने का वीडियो वायरल
  • गर्भवती मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल
  • डॉक्टरों की ड्यूटी और रोस्टर जांच की तैयारी

Raipur Matru-Shishu Hospital Viral Video: रायपुर: राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुरक्षा गार्ड गर्भवती महिलाओं को ड्रिप लगाते और कैनुला की कैपिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में एक ही दिन में करीब 12 सीजर ऑपरेशन हुए थे। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

डॉक्टर ने बताया गलत

वीडियो सामने आने के बाद डॉक्टरों ने सुरक्षा गार्ड द्वारा इस तरह मरीजों का इलाज करने को गलत बताया है। अस्पताल प्रबंधन अब मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित सुरक्षा गार्ड को नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि सुरक्षा गार्ड को मरीजों को ड्रिप लगाने या कैनुला से जुड़ी प्रक्रिया करने की अनुमति किसने दी थी और उस समय संबंधित चिकित्सा स्टाफ कहां मौजूद था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

डॉक्टरों की ड्यूटी और रोस्टर की होगी जांच

Raipur Matru-Shishu Hospital Viral Video: अस्पताल प्रबंधन द्वारा डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों की ड्यूटी एवं रोस्टर की भी जांच की जाएगी। जांच में यह देखा जाएगा कि घटना के समय निर्धारित चिकित्सकीय स्टाफ ड्यूटी पर मौजूद था या नहीं।

इन्हें भी पढ़ें:

राष्ट्रपति मुर्मू ने एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों को बधाई दी

किसानों को बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपये सब्सिडी देगी बंगाल सरकार: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बरी किए जाने के निर्णय को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती

ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

नेपाल में भारी बारिश के कारण काठमांडू में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित

Q1. कालीबाड़ी अस्पताल में क्या मामला सामने आया?

Ans: वायरल वीडियो में सुरक्षा गार्ड गर्भवती महिलाओं को ड्रिप लगाते नजर आया।

Q2. अस्पताल प्रबंधन ने मामले पर क्या कहा?

Ans: डॉक्टर ने गार्ड द्वारा ऐसा करना गलत बताया और नोटिस की तैयारी की जा रही है।

Q3. मामले में आगे क्या जांच होगी?

Ans: अस्पताल में डॉक्टरों की ड्यूटी और रोस्टर की भी जांच की जाएगी।