समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी और मनरेगा भुगतान पर विधानसभा में उठे सवाल

Ads

समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी और मनरेगा भुगतान पर विधानसभा में उठे सवाल

  •  
  • Publish Date - July 3, 2018 / 06:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी और मनरेगा का भुगतान न होने का मामला गूंजा। कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने समर्थन मूल्य में मक्का खरीदी का भुगतान न होने पर सवाल उठाया। इस पर खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने जल्द ही भुगतान कराने का आश्वासन दिया।

इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर ने शीघ्र भुगतान कराने का निर्देश दिया। वहीं मंत्री मोहले ने कहा कि खरीदी की व्यवस्था की जाएगी। इस मुद्दे को और भी कई सदस्यों ने उठाया। मंत्री मोहले ने कहा कि मंत्री ने कहा कि अगले सत्र में किसानों के पंजीयन की व्यवस्था की जाएगी। इस पर नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंहदेव ने कहा कि सारे किसानों से ख़रीदी सुनिश्चित की जाए, मंत्री मोहले ने जवाब में काकहा कि इसकी व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें : 17 दिन पहले सक्रिय हुआ मानसून, इस हफ्ते पूरे देश में भारी बारिश की संभावना

इसी तरह कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया ने रायगढ़ जिले में मनरेगा के भुगतान नहीं होने का मामला उठाया। कांग्रेस सदस्यों ने इस मामले में पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर को घेरा। धनेन्द्र साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में मनरेगा के करोड़ों रुपए का भुगतान बकाया है। अपने जवाब में पंचायत मंत्री ने कहा कि जैसे जैसे काम पूरा होता है और भारत सरकार से राशि का आबंटन होता है, भुगतान किया जाता है।

वेब डेस्क, IBC24