रमन ने कहा- कांग्रेस पर कोई विश्वास नहीं कर रहा, इसलिए घूम रहे गंगाजल लेकर

Ads

रमन ने कहा- कांग्रेस पर कोई विश्वास नहीं कर रहा, इसलिए घूम रहे गंगाजल लेकर

  •  
  • Publish Date - November 18, 2018 / 11:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

बेमेतरा। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा है कि जब तक रमन है, कोई भूखा नही सोएगा। हमने स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि मै मुख्यमंत्री बाद में हूं, पहले मैं डॉक्टर हूं,  इसलिए 50 हजार रूप दिया, 50 हजार को बढ़ा के चुनाव जीतने के बाद 1 लाख करेंगे।

मुख्यमंत्री रमन सिंह रविवार को साजा विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं वोट की राजनीति नही करता। हमने आयुष भारत योजना तैयार की। जब तक गरीबो, किसानों का आशीर्वाद है, कोई नही बदल सकता। कांग्रेस सीडी का गंदा खेल खेल रही है। अब तो हद हो गई अब अपने ही नेता का सीडी निकाल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बातों पर कोई विश्वास नही कर रहे, इसलिए वे गंगा जल लेकर घूम रहे हैं। कांग्रेस की दुकान पिछले 15 सालो से बंद है, अब बोल रहे ये कर देंगे, वो कर देंगे। वहीं जांजगीर के पामगढ़ विधानसभा के रिहोद में आयोजित सभा में कहा कि पामगढ़ के विकास की गारंटी रहेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पहले पिछड़ा छत्तीसगढ़ था। आज तस्वीर बदल गई है। बदहाल सड़क की हालत सुधरी है।

यह भी पढ़ें : मस्तूरी की जंग में कांटे की टक्कर 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटलजी ने छत्तीसगढ़ बनाया । 2003 में जब बीजेपी की सरकार आई तो यहां विकास हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे नारे लगाती है। कांग्रेस की जब सरकार थी तो यहां भय आतंक का माहौल था। कांग्रेस ने धान की खरीदी नहीं की बल्कि धान को डुबो कर खरीदा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार किसानों की हितैषी है। शून्य प्रतिशत में ऋण मिल रहा है। किसानों को मुफ्त बिजली दी जा रही है। किसानों को 21सौ रुपए की सब्सिडी मिल रही है।