Reported By: Suman Pandey
,Chhattisgarh Mall Parking Charges/Image Credit: AI
Chhattisgarh Mall Parking Charges: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मॉल जानें वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, प्रदेश में अब मॉल में आने वाले लोगों को पार्किंग पैसे नहीं देने पड़ेंगे। राज्य उपभोक्ता आयोग ने एक मामले की सुनवाई करते हुए मॉल में आने वाली गाड़ियों से पार्किंग शुल्क वसूली को अवैध माना है। आयोग का यह फैसला लागू होने से प्रदेश के सभी मॉल में पार्किंग शुल्क लगना बंद हो जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, एक मॉल की अपील पर राज्य उपभोक्ता आयोग में सुनवाई हुई। (Chhattisgarh Mall Parking Charges) मामले में मॉल में आने वाले ग्राहकों के वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूले जाने का मुद्दा उठाया गया था। सुनवाई के दौरान आयोग ने मॉल में आने वाली गाड़ियों से पार्किंग शुल्क की वसूली को अवैध बताया।
Chhattisgarh Mall Parking Charges: आयोग के फैसले के बाद अब प्रदेश के सभी मॉल में आने वाले लोगों से पार्किंग शुल्क वसूली पर रोक लगेगी। यानी मॉल में खरीदारी या अन्य कार्य के लिए आने वाले ग्राहकों को पार्किंग के लिए अलग से शुल्क नहीं देना होगा। इस फैसले को उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, फैसले के विस्तृत आदेश और इसके लागू होने की प्रक्रिया के आधार पर मॉल संचालकों के लिए आगे की व्यवस्था स्पष्ट होगी।
इन्हें भी पढ़ें:-