छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अभी से फाइनल कर रही बड़े नेताओं की सीट

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अभी से फाइनल कर रही बड़े नेताओं की सीट

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अभी से फाइनल कर रही बड़े नेताओं की सीट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: October 17, 2017 8:16 am IST

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभी से बड़े नेताओं की सीट फाइनल कर रही है। अब तक यह कयास लगाए जा रहे थे कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन यह कयास उस वक्त खत्म हो गए, जब बस्तर दौरे पर रायपुर पहुंचे पीएल पुनिया ने कहा था कि कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को टिकट दी जाएगी।

बस्तर दौरे पर आए PL. पुनिया के इन दो बयानों ने राजनीतिक गलियारों में मचा दिया हड़कंप

पुनिया के इस बयान के बाद अब भूपेश बघेल ने कहा है कि निश्चित रुप से वे चुनाव लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने टिकट का फैसला हाईकमान पर छोड़ा है। भूपेश ने आगे यह भी कहा कि अगर हाईकमान और विधानसभा की जनता उन्हें चाहती है तो चुनाव जरुर लड़ेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने 2018 का छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव भूपेश बघेल के नेतृत्व में लड़ने का फैसला लिया है।


लेखक के बारे में