कांग्रेस ने मोहम्मद अकबर को दी आरोप पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी, बनाया संयोजक
कांग्रेस ने मोहम्मद अकबर को दी आरोप पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी, बनाया संयोजक
रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता मोहम्मद अकबर को राज्य की भाजपा सरकार पर आरोप पत्र बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें आरोप पत्र समिति के संयोजक बनाया गया है।
बता दें कि चुनाव को देखते हुए इसस पहले जनवरी में ही कांग्रेस ने पीसीसी में फेरबदल करने के साथ ही, कई समितियों का गठन किया था। इसमें महंत को चुनाव अभियान समिति, सिंहदेव घोषणा पत्र समिति, भूपेश बघेल प्रदेश चुनाव समिति, रविंद्र चौबे प्लानिंग व स्ट्रेटजी कमेटी, राम गोपाल अग्रवाल को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया था।
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में और भड़का मराठा आरक्षण आंदोलन, मुंबई में जेल भरो अभियान
गौरतलब है कि इस बार छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का विशेष फोकस है, इसे देखते हुए उन्होंने सभी नेताओं को मिलकर काम करने की नसीहत दी है। इसी के तहत सभी बड़े नेताओं को कोई न कोई जिम्मेदारी दी जा रही है। कांग्रेस ने ये भी घोषणा की है कि उसके उम्मीदवारों की पहली सूची अगस्त में जारी हो जाएगी। इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी की दो दिवसीय बैठक भी हाल ही में हुई है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


