प्रदेश कांग्रेस के नए भवन का लोकार्पण 10 अगस्त को राहुल के हाथों
प्रदेश कांग्रेस के नए भवन का लोकार्पण 10 अगस्त को राहुल के हाथों
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए भवन का लोकार्पण 10 अगस्त को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथों होगा। शुक्रवार शाम उनके छत्तीसगढ़ प्रवास के कार्यक्रम को दिल्ली में अंतिम रुप दिया गया।
दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी 22 अगस्त को रायपुर प्रवास पर आ रहे हैं। इसे देखते हुए प्रदेश कांग्रेस की कोशिश थी कि शाह से पहले राहुल की एक सभा रायपुर या आसपास हो जाए। इसी चलते पहले राहुल गांधी का रायपुर आने का कार्यक्रम 17 अथवा 18 अगस्त को प्लान किया जा रहा था। लेकिन अब उनके आने की तारीख फाइनल होकर 10 अगस्त होने की खबर है।
यह भी पढ़ें : NRC मुद्दे पर रमन का बयान- देश धर्मशाला नहीं है, जो कोई भी बाहरी घुस जाए
बता दें कि प्रदेश कांग्रेस का नवनिर्मित भवन हाईटेक है और 2018 का विधानसभा चुनाव इसी नए भवन से संचालित किए जाने की बात कही जा रही है। नए भवन के लोकार्पण के बाद कांग्रेस के सारे पदाधिकारी सहित देश स्तरीय मोर्चा प्रकोष्ठ वहीं शिफ्ट हो जाएंगे और फिर वर्तमान कांग्रेस भवन जिला कांग्रेस के हवाले हो जाएगा, जहां रायपुर जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस और रायपुर ग्रामीण का ही दफ्तर रहेगा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


