कांग्रेस का आरोप, बिलासपुर-धमतरी में कलेक्टर कर रहे एआरओ की निगरानी में मतगणना से इनकार
कांग्रेस का आरोप, बिलासपुर-धमतरी में कलेक्टर कर रहे एआरओ की निगरानी में मतगणना से इनकार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि, धमतरी और बिलासपुर जिले में कलेक्टर एआरओ की निगरानी में मतगणना से इनकार कर रहे हैं। जबकि निर्वाचन आयोग के नियमों में एआरओ की नियुक्ति अनिवार्य है।
कांग्रेस का आरोप है कि, मतगणना के दौरान टेब्यूलेशन में एआरओ की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। अकेले आरओ मतगणना को पूरा नहीं करा सकते। इसे देखते हुए कांग्रेस ने एआरओ की नियुक्ति को अनिवार्य कहा है। कांग्रेस ने मतगणना से पहले स्ट्रांग रूम से मशीन लाए जाने के दौरान पार्टियों के प्रतिनिधि रखने की मांग की है।
यह भी पढ़ें : बीजेपी ने साधा निशाना, नकवी ने कांग्रेस को बताया भ्रष्टाचार के क्रांतिकारियों का कुनबा
बता दें कि राज्य में 12 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुए हैं। वहीं मतगणना 11 दिसंबर को होगी। मतदान के बाद से ही कांग्रेस ईवीएम की सुरक्षा को लेकर भी लगातार सवाल उठा रही है।

Facebook


