Ujjain Shahi Masjid Latest News: जामा मस्जिद में बिगड़े हालात, भीड़ ने कलेक्टर-एडीजी पर किया पथराव, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान हिरासत में, 2500 से अधिक पुलिस तैनात
Ujjain Shahi Masjid Latest News: जामा मस्जिद में बिगड़े हालात, भीड़ ने कलेक्टर-एडीजी पर किया पथराव, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान हिरासत में, 2500 से अधिक पुलिस तैनात
Ujjain Shahi Masjid Latest News: जामा मस्जिद में बिगड़े हालात, भीड़ ने कलेक्टर-एडीजी पर किया पथराव, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान हिरासत में, 2500 से अधिक पुलिस तैनात/image: Social Media
- उज्जैन शाही मस्जिद मामले में पुलिस का एक्शन, AIMIM नेता हिरासत में
- संभागायुक्त, कलेक्टर और ADG पर पथराव का दावा
- पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, इलाके में भारी सुरक्षा
उज्जैन। Ujjain Shahi Masjid Latest News: मध्यप्रदेश के उज्जैन से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर समने आ रही है, शाही मस्जिद बवाल मामले में पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। जामा मस्जिद से जुड़े मामले को पुलिस ने AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि मोहसिन अली खान उज्जैन को नागझिरी थाने में रखा गया है।
Ujjain Shahi Masjid Latest News वहीं आक्रोशित लोगों की भीड़ ने एक बार फिर पथराव कर दिया है, इस बार संभागायुक्त, कलेक्टर, एडीजी पर पत्थर फेंका गया, वहीं पुलिस ने भी पुलिस ने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
इससे पहले उज्जैन शहर के द्वारकाधीश गोपाल मंदिर के सामने स्थित शाही मस्जिद पर कार्रवाई के दौरान बवाल मच गया, जब करवाई से नाराज आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले छोड़ें।
2500 पुलिस जवान तैनात
Ujjain Shahi Masjid Latest News एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण में आ रही शाही मस्जिद के 11 फीट हिस्से को आपसी सहमति से हटाने की कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के दौरान उपद्रव और पथराव की स्थिति बनी, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। संभागायुक्त, ADG, DIG, SP और DM समेत करीब 2500 पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं। पथराव के बीच पुलिस ने लगातार आंसू गैस के गोले छोड़े। उपद्रव करने वालों को हिरासत में लिया गया है। शहर में सुरक्षा बढ़ाते हुए अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मस्जिद का संबंधित हिस्सा मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी सहमति से हटा रहे हैं।
जानिए क्या है पूरा मामला
Ujjain Shahi Masjid Latest News दरअसल, नगर निगम उज्जैन की ओर से शाही मस्जिद को सड़क चौड़ीकरण की जद में आने के चलते अतिक्रमण हटाने का तीसरा नोटिस जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाए जाने की कार्रवाई के दौरान सोमवार को तनाव बढ़ गया। बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के आसपास जुट गए और पुलिस के साथ टकराव की स्थिति बन गई। पथराव की घटना के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। क्षेत्र में भारी पुलिस बल और त्वरित कार्रवाई बल की तैनाती की गई है।
1.5 किलोमीटर सड़क का होना है चौड़ीकरण
सड़क चौड़ीकरण की योजना के तहत कोयला फाटक से कंठाल, सती गेट, बड़ा सराफा, छत्री चौक होते हुए द्वारकाधीश गोपाल मंदिर तक करीब 1.5 किलोमीटर सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसमें बड़ा सराफा क्षेत्र तक काम पूरा हो चुका है। छत्री चौक से गोपाल मंदिर के बीच का हिस्सा शाही मस्जिद के कारण लंबित बताया जा रहा है।
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक मस्जिद के एक तरफ करीब 4 फीट और दूसरी तरफ करीब 9 फीट हिस्सा चौड़ीकरण की जद में आ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि समाज के लोगों से चर्चा कर शांतिपूर्ण तरीके से आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। हाईकोर्ट के बाद डबल बेंच में याचिका मामले में मुस्लिम समाज की ओर से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ का दरवाजा खटखटाया गया था। याचिका खारिज होने के बाद अब डबल बेंच में याचिका दायर किए जाने की बात समाज के पदाधिकारियों ने कही है।
इन्हें भी पढ़ें
- Ujjain Shahi Masjid Latest News: शाही मस्जिद पर मचा भारी बवाल, आक्रोशित भीड़ ने किया पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, 2000 पुलिसकर्मी तैनात
- Raipur Ganesh Visarjan Jhanki Traffic Advisory: रायपुर गणेश विसर्जन झांकी में जानें से पहले पढ़ लें ये खबर, आज इन इलाकों में बंद रहेगी सड़कें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Bankers Strike Latest Update: 28, 29 और 30 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक, बैंककर्मियों ने अचानक स्थगित किया हड़ताल, क्या सरकार ने 5 डे वर्किंग को दे दी मंजूरी?
- Haryana Building Collapse: तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 6 लोगों की मौत, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

Facebook


