छत्तीसगढ़ उड़ीसा के बीच चल रहा सीमा विवाद ,आज आ सकता है बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ उड़ीसा के बीच चल रहा सीमा विवाद ,आज आ सकता है बड़ा फैसला
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के सीमा विवाद में शुक्रवार को बड़ा फैसला सामने आने वाला है। बता दें कि कल उड़ीसा की कलेक्टर तथा छत्तीसगढ़ के एसडीएम के साथ दोनों प्रदेशों के राजस्व अधिकारियों की टीम एक साथ विवादित स्थल पर पहुंचे थे लेकिन था काफी नाप जोख के बावजूद फैसला नहीं हो पाया अधिकारियों ने आज दूसरे दिन भी विवादित स्थल पर नाप जोख जारी रखने और आज बड़े फैसले की उम्मीद जताई है। वैसे अधिकारी अभी भी जमीन के छत्तीसगढ़ के होने का दावा कर रहे हैं।

महानदी जल विवाद के बाद वर्तमान में जारी उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के बीच सीमा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है गुरुवार को दोनों प्रदेश के अधिकारियों के निरीक्षण और नाप जोख में कोई हल नहीं निकल पाया इसके लिए विशेष रूप से उड़ीसा कि कलेक्टर अपने दल बल के साथ स्वयं विवादित स्थल नुआपाड़ा पर पहुंची थी साथ ही उड़ीसा की एक बड़ी राजस्व टीम भी विवादित स्थल पर पहुंचे थे। उड़ीसा के तहसीलदार एसडीएम पटवारी आरआई के साथ साथ विशेष रूप से संबलपुर से राजस्व सर्वे करने वाली टीम भी विवादित स्थल बुलाई गई वही छत्तीसगढ़ के देवभोग के एसडीएम ने मैनपुर के तहसीलदार गुर्जाबहाल के पटवारी समेत कई अधिकारियों ने मिलकर कई प्रकार से मिलान किया।
ये भी पढ़ें –पनामा पेपर्स में फिर घिरे बड़े उद्योग घराने, एयरटेल-पीवीआर के मालिकों और रिश्तेदारों के नाम
सालों पहले लगाए गए चांदा मुनारा से जमीन नापने की जरीब चैन के आधार पर नाप किया गया मगर दोनों प्रदेश के अधिकारी एक राय नहीं बना पाए जिसके बाद आज दूसरे दिन भी नाप-जोख जारी रखने का निर्णय लिया गया अब से कुछ ही देर में विवादित स्थल पर नाप जोख का कार्य प्रारंभ किया जाएगा जिसमें कोई बड़ा फैसला सामने आने की पूरी उम्मीद नजर आ रही है। वैसे छत्तीसगढ़ के ग्रामीण तथा राजस्व अधिकारियों का दावा है कि 1979 से उक्त भूमि छत्तीसगढ़ के अधिकार क्षेत्र में है इसीलिए फैसला छत्तीसगढ़ के पक्ष में ही होगा उड़ीसा को उक्त जमीन को छोड़ना होगा।
ये भी पढ़ें –यूपी से नौकरी का ऑफर देकर युवकों को कश्मीर बुलाया, फिर उकसाया पत्थरबाजी के लिए
बता दें कि करीब 3 माह पहले इसी तरह का एक अन्य मामला भी सामने आया था। जब लोक सुराज के दौरान अमाड़ पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से देवभोग ब्लॉक के एक गांव में भी उड़ीसा के लोगों द्वारा जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की गई थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने दोनों प्रदेश के कलेक्टरों को मिलकर विवाद सुलझाने का निर्देश उस वक्त दिया था जिसके बाद अब बुर्जा बहल का नया मामला सामने आया है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


