Mandla Ganesh Pandal Accident: गणेश पंडाल में बड़ा हादसा, 4 युवकों की हो गई मौत, पूरे गांव में छाया मातम

Mandla Ganesh Pandal Accident: गणेश पंडाल में बड़ा हादसा, 4 युवकों की हो गई मौत, पूरे गांव में छाया मातम

Mandla Ganesh Pandal Accident: गणेश पंडाल में बड़ा हादसा, 4 युवकों की हो गई मौत, पूरे गांव में छाया मातम

Mandla Ganesh Pandal Accident: गणेश पंडाल में बड़ा हादसा, 4 युवकों की हो गई मौत, पूरे गांव में छाया मातम /image: AI Generated

Modified Date: September 26, 2026 / 11:12 am IST
Published Date: September 26, 2026 11:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • गणेश पंडाल में करंट से 4 युवकों की मौत
  • विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे थे युवक
  • 3 घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

मंडला। Mandla Ganesh Pandal Accident: मध्यप्रदेश के मंडला में गणेश विसर्जन के बाद बड़ा हादसा हो गया, यहां नैनपुर के हीरापुर गांव में कल शुक्रवार को उत्साह के साथ बप्पा को विदाई दी गई। वहीं गणपति के विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे 4 युवकों की करंट (Electric shock) के तेज झटकों से मौत हो गई, जबकि 3 घायल बताए जा रहे है, सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।

कैसे हुआ हादसा?

Mandla Ganesh Pandal Accident मिली जानकारी के अनुसार, गणेश विसर्जन करके आने के बाद पंडाल में 7-8 लड़के सो रह थे, तभी सुबह करीब 5:30 बजे ये हादसा हुआ। मृतकों की पहचान जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और विरेन्द्र भांवरे (24) के रूप में हुई है। घायल प्रियांशु को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य का नैनपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Mandla Ganesh Pandal Accident इस घटना के बाद पूरा गांव गम में डूबा हुआ है, हर किसी की आंखें नम हो गई है। वहीं परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.