Khandwa News: गणेश विसर्जन के दौरान 5 डूबे, बीजेपी नेता के दो बेटों की मौत, इस जिले में दिल दहला देने वाला हादसा

Khandwa News: गणेश विसर्जन के दौरान 5 डूबे, बीजेपी नेता के दो बेटों की मौत, इस जिले में दिल दहला देने वाला हादसा

Khandwa News: गणेश विसर्जन के दौरान 5 डूबे, बीजेपी नेता के दो बेटों की मौत, इस जिले में दिल दहला देने वाला हादसा

Khandwa News: गणेश विसर्जन के दौरान 5 डूबे, बीजेपी नेता के दो बेटों की मौत, इस जिले में दिल दहला देने वाला हादसा /image: Social Media

Modified Date: September 26, 2026 / 12:05 pm IST
Published Date: September 26, 2026 11:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • गणेश विसर्जन के दौरान 2 सगे भाइयों की मौत
  • बंद गिट्टी खदान में भरे पानी में डूबे
  • दोनों बीजेपी नेता मोंटू ठाकुर के बेटे थे

खंडवा। Khandwa News: मध्यप्रदेश के खंडवा में शुक्रवार को गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan Accident) के दौरान नहाल्दा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। बंद पड़ी गिट्टी खदान में भरे पानी के भीतर 5 बच्चें डूब गए। जिनमें से ग्रामीणों ने 3 को तो बचा लिया, लेकिन दो युवक लापता हो गए थे। जिनकी लाश मिली है। युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

खदान गए थे गणेश विसर्जन करने (Khandwa Ganesh Visarjan)

मिली जानकी के अनुसार, खंडवा में उस हादसा उस वक्त हुई जब सभी गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के लिए खदान में गए थे। इसी दौरान कई युवक गहरे पानी में जाने से डूब गए। आनन फानन में आसपास के ग्रामीणों तीन युवकों को बाहर निकाला और गड्ढे में फंसने से दो युवक नहीं मिले। इस घटना के बाद पूरे गांव में चीख–पुकार मच गई।

बीजेपी नेता मोंटू ठाकुर के बेटे थे दोनों (Khandwa Latest News)

Khandwa News: सूचना मिलने के बाद गोताखोर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों युवकों का रेस्क्यु शुरू किया गया। लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण दोनों को खोजने में काफी दिक्कते आई। आखिरकार पानी से दुखद खबर निकली और दोनों युवकों को मृत अवस्था में पानी से बाहर निकाला गया। दोनों युवक विश्वास (17) और लक्ष्य (16) सगे भाई होकर बीजेपी नेता मोंटू ठाकुर के बेटे थे। घटना के बाद माता–पिता का बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों युवकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे गए है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.