छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के पहले दिन विपक्ष ने उठाया बंदरबांट का मुद्दा

Ads

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के पहले दिन विपक्ष ने उठाया बंदरबांट का मुद्दा

  •  
  • Publish Date - December 19, 2017 / 04:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन सत्ता पक्ष के विधायक देवजी भाई पटेल ने अपनी ही सरकार को घेरते हुए स्वास्थय महकमे के काम-काज पर सवाल खड़े कर दिए । ध्यानाकर्षण के जरिए उन्होंने मलेरिया के प्रकोप को सामने रखा और अफसरों पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप जड़ दिया ।

छगः रमन कैबिनेट के इस फैसले से इनको मिला जाति प्रमाण पत्र का लाभ

विभाग में बंदरबाट का हवाला देते हुए उन्होंने स्मार्ट कार्ड के जरिए इलाज की सुविधा दिलाए जाने में भी डॉक्टरों की रुचि नहीं होने की बात की । इसका जवाब देते हुए विभाग के संसदीय सचिव शिवशंकर पैकरा ने मलेरिया के मरीज बढ़ने और डॉक्टरों की बाबूगिरी और अफसरी के आरोपों को गलत करार दिया ।

छत्तीसगढ़ की सरोज पांडेय चुनेंगी गुजरात का मुख्यमंत्री

वहीं इस दौरान विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए जमकर चुटकी ली । जिसके बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई ।

 

वेब डेस्क, IBC24