छत्तीसगढ़ का पहला चुनावी सर्वे आया सामने कांग्रेस को मिली रही भारी बढ़त

छत्तीसगढ़ का पहला चुनावी सर्वे आया सामने कांग्रेस को मिली रही भारी बढ़त

छत्तीसगढ़ का पहला चुनावी सर्वे आया सामने कांग्रेस को मिली रही भारी बढ़त
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: January 19, 2018 4:31 pm IST

एक निजी टीवी चैनल और एजेंसी के द्वारा देश और प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर एक सर्वे कराया गया है। इस सर्वे में प्रदेश की 11 सीटों को भी शामिल किया गया। सर्वे की माने तो छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा नुकसान और कांग्रेस को जबरदस्त फायदा बताया गया है। आपको बताते चलें कि प्रदेश की कुल 11 लोकसभा सीटों में से वर्तमान में 10 भाजपा और एक कांग्रेस के पास है।

कांग्रेसी विधायक कवासी लखमा ने भाजपा पर साधा निशाना

लेकिन हालही में हुए इस सर्वे में कांग्रेस को 6 सीटों की बढ़त और भाजपा को 6 सीटों का नुकसान बताया गया है। इस सर्वे के सामने आने के बाद से ही प्रदेश के राजनीतिक गलियोरों में बयानों का दौर शुरू हो गया भाजपा इसे कांग्रेस का सर्वे बता रही है, तो वहीं कांग्रेस ने इसे सच्चाई का सर्वे करार दिया है। 

 

साल के अंत में होना है विधानसभा चुनाव

आपको बता दें कि इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होना है, जिसके लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अभी से सक्रीय नजर आ रहे है। दोनों ही पार्टियों के नेता जमीनी तैयारों को लेकर अभी से मशक्कत भी कर रहे है लेकिन इस चुनाव में भाजप और मुख्यमंत्री रमन सिंह दोनों ही के सामने अपनी 14 साल पुरानी सरकार को बचाने की चुनौती होगी।

दूसरे राज्यों को शराब बेचना सीखा रहा हमारा छत्तीसगढ़ !

वहीं कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव इसलिए खास क्योंकि विधानसभा चुनावों के ठीक अगले साल लोकसभा चुनाव होना है तो कांग्रेस पूरी कोशिश करेगी कि वह विधानसभा चुनावों से ही बढ़त बना कर देश के आम चुनावों में जाए। वहीं कांग्रेस के पास राज्य में ढे़ड दशक से जारी सत्ता का सूखा मिटाने का भी मौका है। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में