मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- बस्तर पुलिस अब नई भूमिका के साथ आ रही है नजर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- बस्तर पुलिस अब नई भूमिका के साथ आ रही है नजर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा-  बस्तर पुलिस अब नई भूमिका के साथ आ रही है नजर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: July 5, 2019 3:57 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके कहा है कि बस्तर में पुलिस अब नई भूमिका के साथ नजर आ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा के साथ-साथ नक्सलवाद को शिकस्त दे रही है, साथ ही खेल कूद जैसी रचनात्मक गतिविधियों से लोगों को जोड़ रही है।

ये भी पढ़ें: हेलमेट लगाकर वारदात को देता था अंजाम, अब तक करीब 50 लाख तक की चोरी करने वाला शातिर 

बता दे कि नक्सल प्रभावित इलाकों के युवाओं को खेल के माध्यम से विकास की मुख्य धारा से जोड़कर खेल को अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करने में लगे हुए हैं। इस अभियान के माध्यम से जिले के हर गांव और ब्लॉक मुख्यालय में युवाओं के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ऐसा हो सकता है मोदी सरकार पार्ट-2 का बजट, यहां मिल सकती है राहत

उधर रायपुर में पुलिस विभाग के 4 जवानों ने मिलकर एक ऐसा सराहनीय कार्य किया है, जिसकी ज्यादा प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है। दरअसल राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाने में पदस्थ 4 जवानों ने इलाके में घुमंतु बच्चों और अनाथ बच्चों के लिए एक प्रयास शैक्षिक संस्था की स्थापना की है, जिसमें करीब 150 से 200 बच्चे नि:शुल्क पढ़ाई के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान हासिल कर रहे हैं।


लेखक के बारे में