साधु के वेश में नाबालिक लड़की को भगाने वाला बाबा गिरफ्तार

साधु के वेश में नाबालिक लड़की को भगाने वाला बाबा गिरफ्तार

साधु के वेश में नाबालिक लड़की को भगाने वाला बाबा गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: January 11, 2019 11:52 am IST

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मन्दसौर रेलवे स्टेशन इलाके में साधु के वेश में घूम रहे बाबा से नाबालिक बच्ची को रेस्क्यू करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है । बताया जा रहा है कि भूरा नाम का यह शख्स अजमेर से एक अर्ध विक्षिप्त नाबालिक किशोरी को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले आया और पिछले 4 महीनों से अलग अलग जगह बदलते हुए मन्दसौर आया था।

ये भी पढ़े –मौसम विभाग की चेतावनी,अगले कुछ दिनों में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

बताया जा रहा है कि आरोपी बाबा नाबालिक किशोरी से भीख मंगवाने का काम करवाता था और मन्दसौर के स्टेशन इलाके में पिछले कुछ दिनों से रह रहा था । आसपास के लोगों को शंका होने पर समाजसेवी अनामिका को सूचना दी । इसके बाद अनामिका ने बाबा से पूछताछ में संतुष्ट नहीं होने पर निर्भया पुलिस को मौके पर बुलाया जहां से बाबा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई । जहां बाबा ने अजमेर से नाबालिक को उठाकर लाना बताया है । मामले में पुलिस आरोपी बाबा से पूछताछ कर रही है । वहीं आरोपी पुलिस को बार बार गलत जानकारी देकर बहका रहा है । नाबालिक बच्ची वेस्ट बंगाल के कोलकाता इलाके की बताई जा रही है । बरहाल पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है । इस विषय में सीएसपी मन्दसौर राकेश मोहन शुक्ला ने बताया कि स्टेशन इलाके में हमने निर्भया को पहुंचाया था जहां यह बाबा एक नाबालिक बच्ची के साथ मिला जिसे रेस्क्यू किया गया है. बाबा अलग अलग तरह के बयान दे रहा है। जिस पर पुलिस की पूछताछ जारी हैं ।


लेखक के बारे में