EPFO Umang App: अब PF के लिए दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं! UMANG ऐप से घर बैठे मिनटों में निपटाएं काम, जानिए कौन-कौन सी सेवाएं मिलेगी
EPFO Umang App: पीएफ से जुड़े कई जरूरी काम अब घर बैठे आसानी से किए जा सकते हैं। इसके लिए सरकारी दफ्तर जाने या लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ती। Umang ऐप के जरिए कर्मचारी कई EPFO सेवाओं का ऑनलाइन इस्तेमाल करके अपना समय व मेहनत दोनों बचा सकते हैं।
(EPFO Umang App/ Image Credit: IBC24 News)
- UMANG ऐप से PF के कई काम
- घर बैठे चेक करें PF बैलेंस
- पासबुक PDF में डाउनलोड
बिजनेस: EPFO Umang App: हर महीने सैलरी से PF का पैसा कटता है तो उससे जुड़े कामों के अब हर बार दफ्तर के चक्कर काटने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है। घर बैठे Umang ऐप के जरिए EPFO की कई सेवाओं (EPFO Umang App) का इस्तेमाल मोबाइल से किया जा सकता है। इससे कर्मचारियों का समय और मेहनत दोनों बचा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि क्या-क्या काम है जिन्हें आप घर बैठे ऐप के माध्यम से कर सकते हैं।
PF बैलेंस और पासबुक देखें
UMANG ऐप पर PF खाते का बैलेंस (PF Account Balance) और पासबुक चेक करने की सुविधा मिलती है। इसके लिए ऐप में लॉग-इन करके UAN नंबर के जरिए खाते की जानकारी देखी जा सकती है। अगर आपको पासबुक की जरूरत है तो उसे ऐप से PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करने का विकल्प भी उपलब्ध है।
PF क्लेम के लिए कर सकते हैं आवेदन
अगर किसी जरूरी स्थिति में PF से एडवांस राशि निकालने की जरूरत पड़ती है तो UMANG ऐप के जरिए क्लेम के लिए आवेदन किया जा सकता है। इससे आवेदन करने के लिए अलग से कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ती और मोबाइल के जरिए ऑनलाइन प्रक्रिया से यह कार्य आसानी से निपटाया जा सकता है।
क्लेम स्टेटस और शिकायत की सुविधा
PF क्लेम करने के बाद उसकी स्थिति (PF Claim Status) जानने के लिए भी UMANG ऐप मददगार है। ऐप में ट्रैक क्लेम विकल्प के जरिए अपनी रिक्वेस्ट का स्टेटस देखा जा सकता है। इसके अलावा PF से संबंधित किसी समस्या या शिकायत के लिए शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी मिलती है। इस तरह PF से जुड़े कई जरूरी काम मोबाइल से ही किए जा सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- DA Hike 2026 latest News Today: महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की होगी बढ़ोतरी? कैबिनेट बैठक में आज सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी देने वाले प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर
- Ganesh Jhanki 2026: नाग लोक से नरक तक… गणेश झांकी में दिखा अनोखा नजारा! DJ की धुन पर जमकर थिरके रायपुरवासी
- Asian Games 2026: एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत के लिए ऐसा करने वाली बनी पहली महिला निशानेबाज

Facebook


