Who is Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा, जिनकी हर तरफ हो रही चर्चा? ग्लैमर से एक्टिंग तक ऐसा रहा सफर, इन फिल्मों-सीरीज में आ चुकी हैं नजर
Who is Tanya Mishra: सोशल मीडिया पर तान्या मिश्रा की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वह अचानल रातों-रात मशहूर हुई है लेकिन असल में ऐसा नहीं है। तान्या पहले भी मनोरंजन की क्षेत्र में काम कर चुकी हैं और उनका करियर पहले से जारी है।
(Who is Tanya Mishra/Image Credit: tanyaamishraofficial Instagram)
- सोशल मीडिया पर छाईं तान्या मिश्रा
- ‘गजनवी’ से किया बॉलीवुड डेब्यू
- 2019 में मिस इंडिया पेजेंट में हिस्सा
Who is Tanya Mishra: तान्या मिश्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और उन्हें ‘इंडिया की नई नेशनल क्रश’ के नाम (Who is Tanya Mishra) से भी जाना जा रहा है। बिहार के गया जिले में 31 जनवरी 1999 को जन्मी तान्या की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स, भी तेजी से बढ़े हैं। लेकिन तान्या कोई रातों-रात मशहूर हुए नया चेहरा नहीं है। मनोरंजन की दुनिया में उन्होंने काफी समय पहले कदम रख लिया था।
पढ़ाई के बाद मुंबई में शुरू किया सफर
तान्या ने अपनी शुरुआती पढ़ाई (Tanya Mishra Education) पूरी करने के बाद मगध यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री में करियर बनाने का फैसला किया और मुंबई पहुंचीं। यहां उन्होंने मॉडलिंग और फैशन शोज से अपने करियर की शुरुआत की। वह मैगजीन फोटोशूट में भी नजर आईं। साल 2019 में उन्होंने IAWA मिस इंडिया पेजेंट में हिस्सा लिया और चौथी रनर-अप रहीं। 2020 से 2023 के बीच वह कई ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर भी बनीं।
फिल्मों और वेब सीरीज में भी कर चुकी हैं काम
मॉडलिंग के साथ तान्या (Who is Tanya Mishra) ने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा। वह ‘फेमिना’, ‘फिल्मफेयर’ और ‘ग्राजिया’ जैसी चर्चित मैगजीन्स के कवर और फोटोशूट में नजर आ चुकी हैं। साल 2023 में उन्होंने ‘गजनवी’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसमें उन्होंने नेहा का किरदार निभाया था। इसके बाद वह ‘चेज’ फिल्म और ‘चिड़िया उड़’ वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। इससे साफ है कि उनकी पहचान सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है।
म्यूजिक वीडियो से भी मिली पहचान
तान्या कई म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं। उन्होंने करीब सात म्यूजिक वीडियोज में काम किया है, जिनमें ‘नखरो’, ‘तू मेरा हो जाएगा’ और ‘रहबरा 2.0’ जैसे गाने शामिल हैं। उनकी तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 12 लाख फॉलोअर्स हैं। हालिया लोकप्रियता से पहले तान्या ने मॉडलिंग, ब्रांड्स और एक्टिंग के जरिए लंबे समय तक अपनी पहचान बनाई है।
View this post on Instagram
इन्हें भी पढ़ें:
- Asian Games 2026: एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत के लिए ऐसा करने वाली बनी पहली महिला निशानेबाज
- Teacher Transfer Order 2026: दिवाली से पहले फिर जारी हुआ शिक्षकों का तबादला आदेश, सूची में 1300 से अधिक टीचर्स का नाम शामिल, करीब 200 लोगों का हुआ म्यूचुअल ट्रांसफर
- CG Naukri 2026 Vacancy: साय सरकार ने खोला नौकरी का पिटारा, 8000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, दिवाली से पहले हाथ में होगा ज्वॉइनिंग लेटर, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

Facebook


