सांसद रवि किशन का बड़ाब बयान, कहा- भारत के युवा पीढ़ी को बर्बाद करने चीन और पाकिस्तान कर रहे नशीले पदार्थों की तस्करी

सांसद रवि किशन का बड़ाब बयान, कहा- भारत के युवा पीढ़ी को बर्बाद करने चीन और पाकिस्तान कर रहे नशीले पदार्थों की तस्करी

सांसद रवि किशन का बड़ाब बयान, कहा- भारत के युवा पीढ़ी को बर्बाद करने चीन और पाकिस्तान कर रहे नशीले पदार्थों की तस्करी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: September 14, 2020 5:03 pm IST

गोरखपुर: गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने सोमवार को दावा किया कि पड़ोसी मुल्क चीन और पाकिस्तान हिन्दुस्तान की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने के लिये नशीले पदार्थों की तस्करी करा रहे हैं और नशे के इस जंजाल में बड़ी संख्या में फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी शामिल हैं।

Read More: ‘मुगल म्यूजियम’ का नाम बदलकर रखा जाएगा शिवाजी के नाम पर, सीएम योगी ने जारी किया आदेश

किशन ने टेलीफोन पर ‘भाषा’ से कहा ”हमारे युवाओं को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है। बेहद दुर्भाग्य की बात है कि इस षड्यंत्र में हमारे पड़ोसी देश शामिल हैं। हर साल पाकिस्तान और चीन से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ तस्करी कर लाये जाते हैं और उन्हें स्थानीय अपराधियों की मदद से लोगों तक पहुंचाया जाता है।”

Read More: चीन ने अमेरिका को दी चेतावनी, कहा- ताइवान से आर्थिक वार्ता रद्द नहीं कि तो…

उन्होंने कहा ”केन्द्र सरकार की सख्ती की वजह से तस्करी के अनेक मामले सामने आये हैं और यह बेहद दुख की बात है कि बड़ी संख्या में हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी इसमें शामिल हैं। हमारी युवा पीढ़ी फिल्मी सितारों के नक्शेकदम पर चलती है और इसके जरिये वह अनेक अनचाही चीजें सीखती है।” भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार माने जाने वाले भाजपा सांसद रवि किशन का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मुंबई और गोवा में कई स्थानों पर छापे मारे हैं।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 3336 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 18 की मौत, 954 डिस्चार्ज

ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती ने कथित तौर पर एनसीबी के सामने कुबूल किया है कि अभिनेत्री सारा अली खान और रकुल प्रीत, डिजाइनर सिमोन खंबाटा, सुशांत के दोस्त और पूर्व प्रबंधक रोहिणी अय्यर और फिल्म निर्माता मुकेश छाबड़ा ने नशीले पदार्थों का सेवन किया है। रिया का कहना है कि बॉलीवुड के 80 प्रतिशत सितारे नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। किशन ने कहा कि उन्होंने चीन और पाकिस्तान से मादक पदार्थों की तस्करी का मुद्दा संसद में भी उठाते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

REad More: प्रदेश में आज फिर फूटा कोरोना बम, 2483 नए कोरोना मरीज मिले, 29 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 90 हजार के पार

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"