चिटफंड कम्पनियों से ठगी के शिकार लोगों को मिली राहत,मुख्यमंत्री ने कहा निवेशकों का पैसा वापस करवाया जाएगा

Ads

चिटफंड कम्पनियों से ठगी के शिकार लोगों को मिली राहत,मुख्यमंत्री ने कहा निवेशकों का पैसा वापस करवाया जाएगा

  •  
  • Publish Date - December 21, 2018 / 06:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पदभार ग्रहण करने के साथ ही आम नागरिक की तकलीफ की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इसी के चलते मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अभिकर्ता एवं उपभोक्ता सेवा संघ के प्रतिनिधि से मुलाकात की जिसमें सबसे बड़ा निर्णय चिटफंड कम्पनियों के निवेशकों के हित में लिया गया है।

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”hi” dir=”ltr”>मुख्यमंत्री श्री <a href=”https://twitter.com/bhupeshbaghel?ref_src=twsrc%5Etfw”>@bhupeshbaghel</a> ने कहा है कि चिटफंड कम्पनियों में पैसा जमा करने वाले निवेशकों का पैसा वापस करवाया जाएगा और कम्पनियों के दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री कल छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं उपभोक्ता सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे। <a href=”https://t.co/SOjBZx6cPa”>pic.twitter.com/SOjBZx6cPa</a></p>&mdash; CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) <a href=”https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1075992059243311104?ref_src=twsrc%5Etfw”>December 21, 2018</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

जिसके तहत सीएम बघेल ने कहा है कि चिटफंड कम्पनियों में पैसा जमा करने वाले निवेशकों का पैसा वापस करवाया जाएगा और कम्पनियों के दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद सालों से दर-दर की ठोकर खा रहे अभिकर्ताओं ने राहत की सांस ली है।