अमित जोगी का नामांकन सरकार ने रद्द नहीं किया, मंत्री चौबे ने इसे निर्वाचन प्रक्रिया के तहत लिया गया निर्णय बताया

Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: October 17, 2020 9:54 am IST

रायपुर,छत्तीसगढ़। अमित जोगी के नामांकन रद्द होने पर कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने इसे निर्वाचन प्रक्रिया के तहत लिया गया निर्णय करार दिया है। चौबे के मुताबिक निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन रद्द किया है।

पढ़ें- अमित जोगी का आरोप, कल रात निरस्त किया गया मेरा जाति.

सरकार किसी का नामांकन निरस्त नहीं करती। नामांकन दाखिल करने वैध प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। मरवाही एसटी के लिए आरक्षित है। इसलिए समिति की ओर से लिया गया निर्णय सर्वोपरी है। इसकी अवहेलना नहीं की जानी चाहिए।

पढ़ें- पिता की जाति से बेटे की जाति होती है तय.. इसलिए अमि…

बता दें राज्य छानबीन समिति ने अमित जोगी का जाति प्रमाण पत्र रद्द करने के साथ ही नामांकन भी रद्द कर दिया है। अमित जोगी अब मरवाही चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। समिति ने इसके पीछे अजीत जोगी की जाति का हवाला दिया।

पढ़ें- बाहर आ जा.. कोई गोली नहीं चलाएगा, जवान ने आत्मसमर्पण करने वाले आतंकी को पिलाय…

समिति ने तर्क दिया है कि 23 अगस्त 2019 को हाई पावर कमेटी ने अजीत जोगी को कंवर नहीं माना था। बेटे की जाति पिता की जाती से निर्धारित होती है। ऐसे में अमित जोगी को कंवर नहीं माना जा सकता।

लेखक के बारे में