कोरबा को सिपेट की सौगात, युवाओं को प्लास्टिक इंजीनियरिंग में मिलेंगे रोजगार के अवसर

कोरबा को सिपेट की सौगात, युवाओं को प्लास्टिक इंजीनियरिंग में मिलेंगे रोजगार के अवसर

कोरबा को सिपेट की सौगात, युवाओं को प्लास्टिक इंजीनियरिंग में मिलेंगे रोजगार के अवसर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: August 5, 2018 10:01 am IST

कोरबा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कोरबा में मोबाइल तिहार कार्यक्रम के मंच से जिले को एक और सौगात दी है। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिला मुख्यालय केन्द्रीय प्लास्टिक टेक्नॉलॉजी संस्थान ( सिपेट ) की सौगात मिली है । इस ऐलान के बाद हजारों युवाओं को प्लास्टिक इंजीनियरिंग में प्रशिक्षण के बाद रोजगार के नये अवसर मिलेंगे । केन्द्र सरकार से एक हफ्ते पहले इसकी मंजूरी मिली है । इसके लिए राज्य शासन ने भवन भी बनवाया है ।

पढ़ें-डराती है दिल्ली: महिला का गर्दन दबोचकर जमीन में पटका, फिर मोबाइल और ज्वेलरी लूट लिया बदमाश

मुख्यमंत्री अगले माह इसका शुभारंभ करेंगे । डॉ. रमन सिंह ने कोरबा में आयोजित मोबाइल तिहार में प्लास्टिक टेक्नॉलॉजी संस्थान ( सिपेट ) घोषणा की ।  राजधानी रायपुर के बाद राज्य का दूसरा शहर कोरबा, जहां सिपेट की स्थापना जल्द होगी ।  मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की संचार क्रांति योजना के तहत कोरबा जिले को एक लाख 30 हजार से ज्यादा हितग्राहियों को निःशुल्क स्मार्ट फोन  की सौगात दी है ।

पढ़ें- नीतीश कुमार पर राहुल का तंज, कहा- शर्म आ रही है तो आरोपियों पर जल्द कार्रवाई करें

कार्यक्रम के दौरान रमन ने कहा – ”संचार क्रांति योजना के जरिये छत्तीसगढ़ ने किया एक नये युग में प्रवेश ।  कोरबा जिले में बनेगा दन्तेवाड़ा जिले के जावंगा से भी बड़ा एजुकेशन हब । कोरबा ने एक स्मार्ट शहर के रूप में बनायी अपनी पहचान” ।

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में