दावा, इस नुस्ख़े से जवान बने रहते है बाॅलीवुड के सितारे

दावा, इस नुस्ख़े से जवान बने रहते है बाॅलीवुड के सितारे

दावा, इस नुस्ख़े से जवान बने रहते है बाॅलीवुड के सितारे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: July 19, 2017 1:40 pm IST

छग की राजधानी रायपुर में आए इस शख्स का दावा है ..बॉलीवुड की कई हस्तियां काफी उम्र के बाद भी जवान बनी हुई  तो इसकी वजह वो खुद हैं.. उनकी ही बनाई आर्युवेदिक दवाई खाकर ये फिल्म स्टार लगातार जवान होते जा रहे हैं.. ये शख्स छिंदवाड़ा के रहने वाले गुरूजी डॉ प्रकाश टाटा…इन्होंने मेडिकल की कोई प्रोफेशनल डिग्री हासिल नहीं की  …लेकिन इनके मरीज और अनुयायी इन्हें इसी नाम से पुकारते हैं।  इस शख्स का दावा है कि करीब दस सालों तक जंगलों में जड़ी बूटियां छानने के बाद उसने जवान बनने की दवा तैयार की है… उसका दावा है कि उसकी उम्र 79 साल है… कुछ साल पहले वो काफी बूढ़ा नजर आता था लेकिन उसने इस दवाई के प्रयोग से ना केवल वापस जवानी पाई है बल्कि गोरापन भी। उसका दावा है कि  दो साल तक लगातार इस दवाई के सेवन से व्यक्ति अपनी उम्र से 40 साल छोटा हो जाता है…  उसमें युवाअवस्था के सारे लक्षण उभरने लगते हैं… 

उसका दावा है कि बॉलीवूड की सभी मशहूर हस्तियां उससे दवाईयां लेती हैं… हालांकि वो खुलेआम स्वीकारने से बचते हैं… यही नहीं उसका दावा है कि उसके पास कई गंभीर बीमारियों का अचूक इलाज है… उनसे इलाज कराने वालों में  छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश और देश की कई राजनीतिक हस्तियों के साथ देश विदेश की कई अमीर घरानों के लोगों के साथ सनत जयसुर्या भी शामिल हैं… उसका दावा है कि सतयुग में लोग इसी तरह से लंबे समय तक युवा रहते थे।

*IBC24 ऐसे किसी भी दावे की पुष्टी नहीं करता

 


लेखक के बारे में