सुकमा मुठभेड़ में नक्सलियों के तीन बड़े सदस्यों के मारे जाने का दावा, शवों को लाया गया गांव
सुकमा मुठभेड़ में नक्सलियों के तीन बड़े सदस्यों के मारे जाने का दावा, शवों को लाया गया गांव
सुकमा, छत्तीसगढ़। सुकमा नक्सली मुठभेड़ में माओवादियों के तीन बड़े सदस्यों की मौत की खबर सामने आ रही है। तेलंगाना के कोत्तागुड़म एसपी सुनील दत्त ने तीन नक्सलियों की मौत की सूचना मिलने की पुष्टि की है।
पढ़ें- पीडीएस वस्तुएं, धान की मिलिंग, डीजल-पेट्रोल, एलपीजी सहित कई सेवाओं को राज्य सरकार ने आवश्यक सेवा …
मुठभेड़ में डीआरजी एसटीएफ के 17 जवान शहीद हो गए थे। मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने एवं 15 के घायल होने की सूचना मिलने का दावा पुलिस ने किया है। ऐसी खबर है कि तीनों नक्सलियों की मौत के बाद उनके शव को विक्रमपल्ली गांव लाया गया है।
पढ़ें- 26 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही, MLA के गनमैन की एंट्री…
गौरतलब है शनिवार की इस घटना में पुलिस पार्टी नक्सलियों के एंबुश में फंस गई थी। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग के होने के बाद रात में 17 जवान लापता हो गए थे। रविवार को इनके शहीद होने की सूचना मिली थी। नक्सलियों ने जवानों के हथियार और जरूरी चीजें लूट ले भागे थे।

Facebook


