मटियाबाहरा के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़, नक्सल कमांडर सत्यम गावडे का कैंप ध्वस्त 

मटियाबाहरा के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़, नक्सल कमांडर सत्यम गावडे का कैंप ध्वस्त 

मटियाबाहरा के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़, नक्सल कमांडर सत्यम गावडे का कैंप ध्वस्त 
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: February 27, 2018 10:35 am IST

धमतरी में जिला पुलिस के एसओजी और ई टीम को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मटियाबाहरा के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान नक्सल कमांडर सत्यम गावड़े के कैम्प को ध्वस्त किया है। इसके आलावा टीम ने नक्सली मुठभेड़ के दौरान बड़ी मात्रा में नक्सली सामान भी बरामद किया है, जिनमें भरमार बंदूक, कारतूस, पिट्ठू सहित नक्सली वर्दी और डेटानेटर, टिफिन बम व अलग अलग प्रकार के कुल 9 से 10 बम बरामद किए है। बताया जा रहा है कि नगरी थाना इलाके के मटियाबाहरा जंगल में नक्सल कमांडर सत्यम गावड़े और उनकी पत्नी जानसी सहित दर्जनभर नक्सली ग्रुप कैंप कर खाना बना रहे थे।

खूंखार नक्सली गणेश उईके के गनमेन समेत 4 नक्सलियों ने किया सरेंडर

सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया, जैसे ही फोर्स लोकेशन पर पहंुची तभी नक्सलियों के कैंप से फायरिंग शुरू हो गई। जिसके बाद पुलिस की टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे नक्सली भाग खड़े हुए। पुलिस के मुताबिक नक्सलियों द्वारा तीन तरफ से फायरिंग की जा रही थी, जिसके बाद पुलिस को पत्तों में भागने की आवाज सुनाई दी, तब पुलिस द्वारा अलग अलग संख्या में पार्टी बनाकर सर्च कार्रवाई की गई। तकरीबन आधे घंटे तक चली फायरिंग बाद नक्सली भाग खडे़ हुए।

सड़क निर्माण में लगे 9 वाहनों को नक्सलियों ने फूंका

वहीं पुलिस ने नक्सलियों के कैप को ध्वस्त कर दिया, फिलहाल पुलिस इस कामयाबी से गदगद है वहीं इलाके को संवेदनशील मानते हुए वहां पुलिस की अन्य सर्चिग टीम रवाना की गई है, जो इलाके में लगातार सर्चिग कर रही है। 

 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में