सीएम बघेल ने पूर्व मंत्री झितरुराम बघेल के निधन पर जताया दुख, वहीं पूर्व सीएम रमन सिंह के बड़े भाई के निधन पर व्यक्त किया शोक
सीएम बघेल ने पूर्व मंत्री झितरुराम बघेल के निधन पर जताया दुख, वहीं पूर्व सीएम रमन सिंह के बड़े भाई के निधन पर व्यक्त किया शोक
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अविभाजित मध्यप्रदेश में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे और प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता झितरूराम बघेल के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।
पढ़ें- Year Ender 2020 : छत्तीसगढ़ ने बीते दो वर्षो में हा…
झितरू राम बघेल का आज जगदलपुर में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने झितरू राम बघेल के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
पढ़ें- गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए मंत्री डहरि
वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह के निधन पर भी गहरा शोक प्रकट किया है।
पढ़ें- छत्तीसगढ़ के किसान संगठनों ने किया पीएम मोदी के ‘मन…
मुख्यमंत्री ने अशोक सिंह के परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Facebook


