कोरोना मरीज के ठीक होने पर सीएम बघेल ने जाहिर की खुशी, बोले- पीड़ितों का लगातार ठीक होना अच्छी खबर, लेकिन सावधानी जरूरी
कोरोना मरीज के ठीक होने पर सीएम बघेल ने जाहिर की खुशी, बोले- पीड़ितों का लगातार ठीक होना अच्छी खबर, लेकिन सावधानी जरूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज एक और कोरोना पीड़ित के ठीक होकर डिस्चार्ज होने पर प्रसन्नता जाहिर की हैं । मुख्यमंत्री ने इसके लिए कोरोना पीड़ित के उपचार के लिए अथक परिश्रम करने वाले चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त किया ।
पढ़ें- लॉक डाउन के बीच जनता को बड़ी राहत, बाजार में सब्जियों की आवक बढ़ी, कीमतों में गिरावट
राज्य में अभी तक कुल 9 कोरोना पॉजिटीव केस में से स्वस्थ होने वाला यह चौथा केस हैं । अब राज्य में केवल 5 कोरोना पीड़ित बचे हैं और उनका अच्छे से उपचार किया जा रहा है ।
पढ़ें- मेडिकल बुलेटिन: तेजी से रिकवर हो रहे कोरोना संक्रमित मरीज, छत्तीसगढ.
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य में कोरोना पीड़ितों का लगातार ठीक होना अच्छी और सुकून देने वाली खबर हैं । उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है और हमें लगातार सावधानी बनाये रखने और लॉक डाउन का पालन करने की जरूरत हैं । कोरोना पर विजय पाने के लिये सोशल डिस्टेंसिन्ग का पालन करना अत्यंत आवश्यक हैं । मुझे भरोसा हैं कि आप लोग सतर्कता बनाये रखेंगे और लापरवाह नहीं होंगे ।

Facebook


