दिल्ली से सीएम बघेल ने फोन कर डीजीपी से ली नक्सली हमले की जानकारी, जवानों की बहादुरी और हौसले की तारीफ
दिल्ली से सीएम बघेल ने फोन कर डीजीपी से ली नक्सली हमले की जानकारी, जवानों की बहादुरी और हौसले की तारीफ
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने डीजीपी डीएम अवस्थी को फोन कर राजनांदगांव-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली मुठभेड़ की जानकारी ली। सीएम ने जवानों की बहादुरी और हौसले की तारीफ की। सीएम ने दिल्ली से डीजीपी से फोन पर जानकारी ली है। शुक्रवार से सीएम दिल्ली में हैं।
पढ़ें-पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने देर रात राज्यपाल से की मुलाकात, कहा- ‘अफवाहों पर …
राजनांदगांव और महाराष्ट्र के सीमा से लगे शेरपार और सीतागोटा के पहाड़ियों में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को ढेर कर दिया। सातों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। मौके से एक-47, 303 राइफल, 12 बोर के बंदूक, सिंगल शॉट राइफल सहित भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए गए हैं। इलाके में नक्सलियों की जमावड़े की खबर पर घेराबंद करने निकले जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिला बल और डीआरजी एवं सीएएफ की संयुक्त टीम ने मिलकर कार्रवाई की है।
पढ़ें- नाबालिग से गैंगरेप, छप्पर हटाकर घर में दाखिल आरोपियों ने दिया वारदा…
क्यों घबराई हुईं है महबूबा मुफ्ती (naxal attack chhattisgarh)

Facebook


